Ballia Crime News : किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

On

बैरिया, बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को अपहृत कर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी भीखाछपरा निवासी सुधीर कुमार उपाध्याय को पुलिस ने रविवार को सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन परिसर से उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह उक्त किशोरी को लेकर बिहार जाने की फिराक में था। किशोरी को भी पुलिस ने बरामद कर लिया।

जानकारी देते हुए एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि 7 जून को आरोपी ने उक्त किशोरी का अपहरण किया था। उसके खिलाफ पहले से धारा 363, 366 का मुकदमा दर्ज था। रविवार को किशोरी के बयान के बाद धारा 376 व पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को चालान न्यायालय कर दिया गया है।

यह भी पढ़े - यूपी पुलिस के दरोगा का हैरतअंगेज कारनामा, बना डाली खुद की नकली क्राइम ब्रांच टीम...व्यापारियों को टारगेट कर कई लाख लूटे

Ballia Tak on WhatsApp

Comments

Post A Comment

Popular Posts