बलिया : भाजपा ने जारी की मंडल प्रभारियों की सूची, आदित्य नारायण तिवारी को मिली रेवती की कमान ; देखें पूरी लिस्ट

Ballia News : लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा ने पूरी तरह कमर कस ली है। संगठन को मजबूत करने से लेकर बूथों तक की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। अब लोकसभा चुनाव के लिए मंडल प्रभारियों की सूची भी जारी कर दी गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव ने 31 मंडल प्रभारियों की सूची जारी की है।

उधर, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव द्वारा मण्डल प्रभारियों की सूची जारी होते ही खुशी की लहर दौड़ गई। रेवती क्षेत्र का प्रभारी आदित्य नारायण तिवारी को बनाया गया है। मझौवां निवासी भाजपा नेता आदित्य नारायण तिवारी को पार्टी द्वारा रेवती मण्डल की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने से कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। भाजपा नेता आदित्य नारायण तिवारी ने पार्टी नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए कहा कि एक कार्यकर्ता की तरह अनवरत कार्य करता रहूंगा। पार्टी को हमेशा आगे ले जाने का काम करूंगा।

यह भी पढ़े - Bahraich murder : प्रेम विवाह की शिकायत पर छोटे भाई ने पत्नी संग मिल की थी बड़े भाई की हत्या

IMG-20240212-WA0063

Edited By: Ballia Tak

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Ballia Tak All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software