Bahraich News: डीआईजी के जाते ही लाइन हाजिर हुए फखरपुर थानाध्यक्ष, 'खराब' कानून व्यवस्था की मिली सजा!

On

बहराइच: डीआईजी की नाराजगी की गाज फखरपुर थानाध्यक्ष ऊपर गिर गई। एसपी ने थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया है। बहराइच में बढ़ रहे अपराध को लेकर डीआईजी देवीपाटन मंडल एपी सिंह ने शनिवार को जिले का दौरा किया था।

जिला अस्पताल में भर्ती घायल युवती से हाल जाना। मौजूद लोगों ने फखरपुर थानाध्यक्ष अनुज कुमार त्रिपाठी की लापरवाही की शिकायत की थी। साथ ही कोर्ट में केस चलने और पुलिस की मौजूदगी में खेत की जुताई करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने एक पक्ष से केस दर्ज कर लिया था।

यह भी पढ़े - बलिया का चर्चित हत्याकांड : रोहित पांडेय के घर पहुंचे कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, बोले...

इसके बाद एसपी वृंदा शुक्ला के निर्देश पर दूसरे पक्ष पर भी केस दर्ज किया था। इन सब मामलों को लेकर डीआईजी काफी नाराज हो गए। डीआईजी ने खुले में खराब कानून व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई थी। इसके बाद वह शाम को वापस चले गए।

डीआईजी की नाराजगी की गाज फखरपुर थानाध्यक्ष अनुज कुमार त्रिपाठी गिर गई। एसपी ने देर रात थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया है। उनके स्थान पर किसी की तैनाती नहीं हुई है।

Ballia Tak on WhatsApp

Comments

Post A Comment

Popular Posts