32 लाख का साइबर क्राइम : UP पुलिस को मिली बड़ी सफलता, तीन नाईजिरियन अपराधी गिरफ्तार ; बलिया से जुड़ा है तार

On

Ballia News : सोशल मीडिया पर लोगों से दोस्ती कर महंगे गिफ्ट (Iphone, Diamond Neckles व करोडो रुपये देने के बहाने 32 लाख की साइबर ठगी करने वाले नाईजिरियन गैंग के तीन नाईजिरियन साइबर अपराधियों को उत्तर प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से सात मोबाइल, दो लैपटॉप, राउटर व अन्य सामान पुलिस ने बरामद किया है। 

बलिया के अपर पुलिस अधीक्षक डीपी तिवारी ने बताया कि 14 मई 2023 को वादिनी ने सहतवार थाने में प्रार्थना पत्र दिया की instagram पर lawrence_micheal022 ने मुझसे दोस्ती की और मेरे शादी में महंगे उपहार देने के नाम पर मुझसे करीब 32 लाख रुपये की साइबर धोखाधड़ी की हैं। तहरीर के आधार पर धारा 419, 420 भादवि, 66डी आईट एक्ट पंजीकृत किया गया। अपराध के सफल अनवारण के लिए विशेष पुलिस महानिदेशक, साइबर क्राइम मुख्यालय लखनऊ द्वारा 20 जुलाई 2023 को साइबर क्राइम थाना आजमगढ़ परिक्षेत्र को स्थानांतरित किया गया।

यह भी पढ़े - बलिया बीएसए ने ऐसे स्कूलों के खिलाफ छेड़ा अभियान, 6 विद्यालयों पर लगा ताला ; बढ़ी औरों की बेचैनी

img-20230917-wa0033

प्रो. त्रिवेणी सिंह पुलिस अधीक्षक, साइबर क्राइम मुख्यालय लखनऊ के निर्देशानुसार तकनीकी संसाधनों का प्रयोग करते हुए विवेचना के मध्य प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना परिक्षेत्र आजमगढ़ द्वारा अभिसूचना संकलन करके कार्यवाही प्रारम्भ की गयी। अभियोग की विवेचना से नाईजिरियन गैंग के तीन नाईजिरियन साइबर अपराधी जो चन्दर विहार, निलोठी दिल्ली में रहकर साइबर ठगी कर रहे थे, का नाम प्रकाश में आया। 

अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अपर पुलिस महानिदेशक, साइबर क्राइम मुख्यालय लखनऊ से दिल्ली राज्य जाने के लिए परमीशन प्राप्त कर निरीक्षक विमल प्रकाश राय, साइबर क्राइम थाना आजमगढ़ के नेतृतव में टीम को रवाना किया गया था। 16 सितम्बर 2023 को उक्त अभियोग की विवेचना से नाईजिरियन शातिर साइबर अपराधी CHIBUIKE AUSTINE S/O UCHE PASSPORT No. A11159152, ADDRESS : UMUNWAMRI ISUNJABA ISU LGA IMO STATE NIGERIA, CHIMEZIE JUSTICE S/O GODWIN PASSPORT No.  A03517938, ADDRESS

AMAFOR OHAJI EJBEMA LGA IMO STATE NIGERIA & CHIMAMKPA KIZITO S/O EKECHUKWU EMMANUEL PASSPORT No. A1056246 ADDRESS ISU LGA LGA IMO STATE NIGERIA को मोबाइल लोकेशन के आधार पर निहाल विहार थाना क्षेत्र दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। तत्पश्चात गिरफ्तार अरोपियों को धारा 419, 420, 467, 468, 471 भादवि 66 डी आईटी एक्ट में न्यायलय सीजेऍम बलिया के समक्ष प्रस्तुत किया गया। 

अभियुक्तों से गहनता से पूछताछ की गयी तो गिरफ्तार अभियुक्त CHIBUIKE AUSTINE, CHIMEZIE JUSTICE और CHIMAMKPA KIZITO ने बताया कि हम लोग स्टूडेंट व मेडिकल वीजा पर इंडिया आते है। यहां नार्थ ईस्ट जिला के मिजोरम व नागालैंड के लोगो के साथ मिलकर महंगे गिफ्ट (Iphone, Diamond Neckles व करोडो रुपये देने के बहाने इंडिया व अन्य देश के आम लोगो से साइबर ठगी करते है। नार्थ ईस्ट के पुरुष व महिलाओ को पैसे का ज्यादा लालच देकर उनसे बैंक खाता व अधिक मात्र में एक्टिवेटिड सिम प्राप्त करते हैं। उपरोक्त मुकदमे में भी हम लोगो ने महंगे उपहार देने के नाम पर अधिवक्ता शुल्क, कस्टम शुल्क, फाइल शुल्क इत्यादि के नाम पर करीब 32 लाख रूपये की साइबर धोखाधड़ी की गयी है।

हम लोग इन फर्जी बैंक खातो में पैसा जमा कराके ATM से निकाल लेते है। फिर, नाईजिरियां के बैंक खाता में जमा करा देते है। जाँच के दौरान ज्ञात हुआ कि गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपने अलग अलग नाईजिरियन व अफ्रीका के बैंक खाते में पैसा जमा कराये है, जिनकी गहराई से जांच की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि इस अपराध में दीमापुर नागालैंड की महिलाये, जो दिल्ली में रहकर साइबर अपराध में सहयोग करती है। गिरफ्तार अभियुक्तों के बयान के आधार पर अपराध में संलिप्त नार्थ ईस्ट जिला के मिजोरम व नागालैंड के अभियुक्तों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों के बयान व बरामद डिटेल्स के आधार पर अब तक करीब 100 करोड़ की ठगी इन लोगो द्वारा किया गया है। 

अभियुक्त का विवरण

1.CHIBUIKE AUSTINE S/O UCHE PASSPORT No. A11159152 ADDRESS : UMUNWAMRI ISUNJABA ISU LGA IMO STATE NIGERIA.

2- CHIMEZIE JUSTICE S/O GODWIN PASSPORT No. A03517938, ADDRESS AMAFOR OHAJI EJBEMA LGA IMO STATE NIGERIA. 

3- CHIMAMKPA KIZITO S/O EKECHUKWU EMMANUEL PASSPORT No. A1056246,

ADDRESS : ISU LGA LGA IMO STATE NIGERIA 

Present Address

H No 13 2nd Floor KH No 18 / 15, Guru Govind Nagar, Nilothi EXT. PS Nihal Vihar, Outer District Delhi.

बरामदगी

सात मोबाइल, दो लैपटॉप, राउटर, एक रिलायंस डोंगल, चार पासपोर्ट, सिम कार्ड चार, चार नाईजिरियन सिम कार्ड अन्य फर्जी कागजात (गिफ्ट पार्सल, फेक आईडी), लगभग 100 instagram and Facebook User ID and Password and 1000 इंडियन कांटेक्ट नंबर लगभग।

गिरफ्तार करने वाली टीम

प्रभारी निरीक्षक विमल प्रकाश राय, उप निरीक्षक प्रमोद कुमार, मुख्य आरक्षी मनीष सिंह, कां. सभाजीत मौर्या, महिपाल यादव व महिला कां. पुष्पा कुशवाहा साइबर क्राइम थाना परिक्षेत्र आजमगढ़।

Ballia Tak on WhatsApp

Comments

Post A Comment

Popular Posts