Agra News: पति से अधिक मोमोज पसंद, रोज न लाने पर थाने पहुंची पत्नी ; बोली- इसके साथ नहीं रहना

UP News : उत्तर प्रदेश के आगरा में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां ससुराल में पति अपनी पत्नी के लिए रोजाना मोमोज लेकर नहीं आता। इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। फिर क्या था, नाराज पत्नी मायके चली गई। उसने पुलिस में भी शिकायत की। कहा कि पति मोमोज नहीं लाता, इसके साथ कैसे रहें। मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा है।

मलपुरा थाना क्षेत्र की युवती की शादी आठ महीने पहले पिनाहट क्षेत्र के एक युवक के साथ हुई थी। पति जूता कारीगर है। पत्नी का कहना है कि उसे मोमोज बहुत पसंद हैं। उसे रोजाना खाने के लिए चाहिए। ये बात वह पति को भी बता चुकी है, फिर भी पति मोमोज लेकर नहीं आता।

यह भी पढ़े - 68वें राज्य स्तरीय विद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिता : बलिया के बच्चों ने योगासन में आजमगढ़ मण्डल को किया और मजबूत

इस वजह से दोनों में झगड़ा हो गया। दो महीने पहले वह मायके आ गई। तब से वहीं है। पति का कहना है कि कभी काम से आते समय लेट हो जाता हूं, तब मोमोज नहीं ला पाता। याद न रहे तो ऐसा होता है। आगे से ध्यान रखेगा। रोजाना मोमोज लेकर आएगा। इस बात पर दोनों में समझौता हो गया।

Edited By: Ballia Tak

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Ballia Tak All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software