Agra News : भाजपा अनुसूचित वर्ग का राष्ट्रीय सम्मेलन 7 मार्च को आगरा में, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे शिरकत

Agra News : आगरा को दलितों की राजधानी कहा जाता है। 7 मार्च को आगरा से ही भाजपा लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंकने जा रही है। 7 मार्च को भाजपा अनुसूचित मोर्चा का राष्ट्रीय सम्मेलन आगरा में होने जा रहा है। जिसकी तैयारी अभी जो शोर से चल रही है। गुरुवार को भाजपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य आगरा पहुंचे, यहां पर उन्होंने पार्टी नेताओं के साथ इस राष्ट्रीय सम्मेलन को लेकर बैठक की और पार्टी पदाधिकारी को जिम्मेदारी भी सौंपी गई। पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करने के भाजपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य पत्रकारों से रूबरू हुए। पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि 7 मार्च को आगरा में अनुसूचित मोर्चा का राष्ट्रीय सम्मेलन होने जा रहा है। इस सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

60 साल में कांग्रेस ने जो सम्मान समाज को नहीं दिया वह 10 साल में पीएम मोदी ने दे दिया

यह भी पढ़े - बलिया में नहाते समय युवती का वीडियो बनाकर किया वायरल, मुकदमा दर्ज

भाजपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला। उनका कहना था कि कांग्रेस की सरकार 60 सालों तक इस देश में रही लेकिन इन 60 सालों में कांग्रेस ने दलित समाज के लिए कुछ नहीं किया और ना ही समाज को कोई सम्मान मिला लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार पिछले 10 सालों से है और इन 10 सालों में जो सम्मान दलित समाज को मिला है, उसे भुलाया नहीं जा सकता। 35% सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं में अनुसूचित जाति के लोगों को लाभ मिल रहा है, तो वही हाल ही में अयोध्या में जिस एयरपोर्ट की शुरुआत हुई है उस एयरपोर्ट का नाम पीएम मोदी ने महर्षि वाल्मीकि के नाम पर रखा है, जो कांग्रेस 60 सालों में भी नहीं कर पाई। 25 फुट की संत रविदास की प्रतिमा भी काशी में लगाई गई है और पीएम मोदी ने खुद उस प्रतिमा का लोकार्पण किया है। इतना ही नहीं बाबा साहब से जुड़े हुए पांच स्मारकों का निर्माण भाजपा ने 10 साल के अंदर किया, कांग्रेस 60 साल सत्ता में रहने के बाद भी यह संभव नहीं हो पाया। संत रविदास का 100 करोड रुपये की बजट से विशाल मंदिर मध्य प्रदेश के सागर में बन रहा है जिसका 33% काम पूरा हो चुका है। यह सब मोदी सरकार में संभव हुआ।

 दलित सेलिब्रिटी भी पहुंचेंगे सम्मेलन में

भाजपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय लाल सिंह आर्य ने बताया कि इस सम्मेलन में दलित सेलिब्रिटी भी पहुंचेंगे इनमें सामाजिक संगठन सरकारी नौकरी में रहकर अलग मुकाम हासिल करने वाले अधिकारी, कुछ खिलाड़ी और पदमश्री अवार्ड भी शामिल होंगे। जिन लोगों ने देश और अपने समाज के लिए कुछ किया है वह सब इस सम्मेलन में सेलिब्रिटी के रूप में नजर आएंगे।

यूपी से सटे प्रदेशों से भी कार्यकर्ता करेंगे शिरकत

भाजपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह ने बताया कि यह राष्ट्रीय सम्मेलन है। यूपी के 90 जिलों से तो भाजपा अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ता शामिल होंगे वहीं यूपी से सटे दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और अन्य प्रदेशों से भी भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे।

 समाज में जागरूकता लाने वाली लगेगी प्रदर्शनी

भाजपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह ने बताया कि इस सम्मेलन में एक विशाल प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इस प्रदर्शनी में स्वतंत्रता संग्राम में समाज के जिन महापुरुषों का योगदान रहा उनके जीवन से जुड़ा हुआ सर साहित्य इस प्रदर्शनी में मौजूद रहेगा साथ ही पीएम मोदी और सीएम योगी की दलित समाज से जुड़ी कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी जाएगी। जिससे सभी लोगों को हमारे महापुरुषों के योगदान के बारे में पता चलगा साथ ही समाज के लिए सरकार क्या-क्या योजना चलाया रही है उनकी जानकारी होने से उन्हें लाभान्वित कराया जा सके।

 दलित बस्तियों में चलेगा आमंत्रण अभियान

भाजपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि 2 मार्च को जहां अनुसूचित मोर्चा की विशाल बैठक होगी तो वही 5 मार्च को दलित बस्तियों में आमंत्रण अभियान की शुरुआत की जाएगी। इस आमंत्रण अभियान के माध्यम से समाज को इस सम्मेलन में आमंत्रित किया जाएगा जिससे भारी संख्या में समाज इस सम्मेलन में पहुंचे।

Edited By: Ballia Tak

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Ballia Tak All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software