BJP Candidates List: भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किए, प्रधानमंत्री, रक्षामंत्री और गृहमंत्री को टिकट, देखिए पूरी लिस्ट

On

New Delhi : भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली स्थित मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिव तावड़े ने उम्मीदवारों के ऐलान किए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव विनोद तावड़े ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे। सूची में 35 केंद्रीय मंत्री और राज्य मंत्रियों के नाम इस सूची में हैं। पहली सूची में 195 उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला का नाम लिस्ट में शामिल है। दो पूर्व मुख्यमंत्रियों का नाम इस सूची में हैं। इस सूची में 28 उम्मीदवार महिलाएं हैं। युवा उम्मीदवारों में 47 उम्मीदवार 50 साल से कम उम्र के हैं। अनुसूचित जाति के उम्मीदवार 27 हैं। अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों की संख्या 18 है। पिछड़ा वर्ग के सबसे ज़्यादा 57 उम्मीदवार घोषित किए गए हैं।

किस राज्य से कितने उम्मीदवार

यह भी पढ़े - भारत में हर साल करीब 39 हजार लोगों की डूबकर होती है मौत

उत्तर प्रदेश : 51 प्रत्याशी

मध्य प्रदेश : 24 प्रत्याशी

गुजरात : 15 प्रत्याशी

राजस्थान : 15 प्रत्याशी

केरल : 12 प्रत्याशी

तेलंगाना: 9 प्रत्याशी

पश्चिम बंगाल : 20 प्रत्याशी

असम : 11 प्रत्याशी

झारखंड : 11 प्रत्याशी

दिल्ली : 5 प्रत्याशी

जम्मू कश्मीर : 2 प्रत्याशी

इन सीटों से लड़ेंगे भाजपा के दिग्गज

भाजपा ने गुजरात के गांधी नगर से गृह मंत्री अमित शाह को लड़ाने का फैसला किया है। इसके अलावा पोरबंदर से मनसुख मांडवीया, गोड्डा से निशिकांत दुबे, डिब्रूगढ़ से सर्वानंद सोनोवाल, गुना से ज्योदिरादित्य सिंधिया को मौका मिला है। पार्टी ने इस बार भोपाल से साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का टिकट काट दिया है। उनकी जगह आलोक शर्मा को टिकट दिया गया है। इसके अलावा विदिशा से शिवराज सिंह, कोटा से ओम बिरला, बीकानेर से अर्जुन राम मेघवाल, अलवर से भूपेंद्र यादव, चित्तौड़गढ़ से सीपी जोशी, मुजफ्फरनगर से संजीव बालियान, गौतमबुद्धनगर से महेश शर्मा, उन्नाव से साक्षी महाराज, अमेठी से स्मृति ईरानी, लखनऊ से राजनाथ सिंह को टिकट मिला है।

कई सांसदों पर दोबारा जताया भरोसा

भाजपा द्वारा जारी पहली लिस्ट से पता चलता है कि पार्टी ने कई उम्मीदवारों पर दोबारा भरोसा जताया है। पार्टी ने गोरखपुर से रवि किशन, कैराना से प्रदीप कुमार, मथुरा से हेमा मालिनी, गौतमबुद्ध नगर से महेश शर्मा, आगरा से सत्पाल बघेल, खीरी से अजय मिश्रा टेनी, हरदोई से जय प्रकाश रावत, आसनसोल से पवन सिंह को टिकट दिया है।

दिल्ली से इन्हें मिला टिकट

चाँदनी चौक : प्रवीण खंडेलवाल

उत्तर पूर्वी दिल्ली : मनोज तिवारी

नई दिल्ली : बांसुरी स्वराज

पश्चिमी दिल्ली : कमलजीत सहरावत

दक्षिण दिल्ली : रामबीर सिंह बिधूड़ी

Ballia Tak on WhatsApp

Comments

Post A Comment

Popular Posts