- Hindi News
- स्पोर्ट्स
- रूपे प्राइम वॉलीबॉल लीग सीजन-3 : दिल्ली तूफान्स ने थामा कोलकाता थंडरबोल्ट्स का विजय अभियान
रूपे प्राइम वॉलीबॉल लीग सीजन-3 : दिल्ली तूफान्स ने थामा कोलकाता थंडरबोल्ट्स का विजय अभियान
By Ballia Tak
On
चेन्नई। ए 23 द्वारा संचालित रूपे प्राइम वॉलीबॉल लीग के तीसरे सीजन में दिल्ली तूफान्स ने कोलकाता थंडरबोल्ट्स के विजय अभियान पर लगाम लगा दी है। रविवार को चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दिल्ली ने कोलकाता की टीम को सीधे सेटों में 15-9, 16-14, 17-15 से हरा दिया। संतोष को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार प्रदान किया गया।
अनु जेम्स के खतरनाक स्पाइक और फिर सुपर सर्व ने दिल्ली के आक्रमण को कायम रखा लेकिन विनीत की जबरदस्त खेल ने दिल्ली की डिफेंस में खलबली मचा दी। अर्जुन नाथ की अगुवाई में ब्लॉक ने कोलकाता की डिफेंस को मजबूती प्रदान की। इसके बाद अमित के आक्रामक खेल ने कोलकाता की वापसी की उम्मीदों को जिंदा रखा लेकिन आयुष के खतरनाक ब्लॉक के दम पर दिल्ली तूफान्स ने मुकाबले को अपने नियंत्रण में ले लिया।
उधर, संतोष भी दिल्ली तूफान्स के लिए लगातार आक्रमण करते रहे लेकिन दीपक कुमार और अमित की शानदार सर्व ने कोलकाता को मजबूती प्रदान की और उसकी वापसी की उम्मीदों को फिर से जीवित कर दिया। मिडल से अश्वल राय के स्पाइक्स ने थंडरबोल्ट्स को मुकाबले में आगे कर दिया लेकिन दिल्ली तूफान्स का सुपर प्वाइंट वाला दांव सफल रहा और डोडिच के जादुई टच से टीम ने दो अंक हासिल कर लिए। साथ ही दिल्ली तूफान्स ने कोलकाता को सीधे सेटों में हरा दिया।
Edited By: Ballia Tak
खबरें और भी हैं
Latest News
लखनऊ: चक्रवात से बदल सकता है मौसम, हल्की बारिश की संभावना
23 Oct 2024 10:25:38
लखनऊ: चक्रवात दाना के प्रभाव से गुरुवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश का मौसम बदल सकता है। बूंदाबांदी या हल्की बारिश...
स्पेशल स्टोरी
इन 5 जगहों पर मिलेगा नेचर ब्यूटी का मजा
27 Jun 2024 08:00:45
चिलचिलाती गर्मी के बाद अब मानसून आ रहा है. जहां बारिश होने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी....