दिमाग का हो जाएगा दही! तस्वीर में ढूंढकर तो दिखाओ 'लड़की'...वरना डॉक्टर से चेक कराओ आंखें

On

Viral Photo: सोशल मीडिया पर कई तरह की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। इसमें से कुछ फोटोज फनी होते हैं और कुछ शॉकिंग। वहीं ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीरों को लोग काफी शेयर करते हैं। ये वैसी फोटोज होते हैं, जिसमें कुछ छीपा रहता है और उसे ढ़ूंढने के लिए लोग आंख गड़ाए रहते हैं, मगर कुछ लोगों के नजर में ही वो तस्वीर की झलक आ पाती है। इन दिनों एक और ऑप्टिकल इल्यूजन लोगों के दिमाग का दही कर रही है।

दिमाग हिला देने वाले इस फोटो में पहली नजर में लोगों को पक्षियों का झुंड नजर आ रहा है। लेकिन कुछ देर इसे ध्यान से देखने पर आपको इस तस्वीर में कुछ और ही नजर आएगा। जी हां, अगर पक्षी के झुंड को आप पंद्रह सेकंड तक घूर कर देखेंगे तो आपको इसमें एक लड़की नजर आएगी। हालांकि, हर किसी की नजर उसको देखने में सफल नहीं हो पा रही। सिर्फ चील सी निगाहों वालों को ही इसमें लड़की को देख पाएंगे।

कई लोगों की आंखों का टेस्ट
फ्लेमिंगो थीम की इस तस्वीर आपके होश उड़ा देगी। ब्राइटसाइड द्वारा जारी किये गए इस तस्वीर ने कई लोगों की आंखों का टेस्ट लिया। इस तस्वीर में पहली नजर में आपको पक्षियों का झुंड नजर आएगा, लेकिन अगर आपकी नजर तेज है तो आपको इसमें एक लड़की दिखाई देगी। सिर्फ गिने-चुने लोगों को ही इसमें लड़की दिखाई देगी, जिसकी नजर तेज हो। अगर आप अपनी आंखों का टेस्ट करना चाहते हैं तो आप भी ढूंढ कर दिखा सकते हैं।

क्या लड़की आई नजर?
क्या पंद्रह सेकंड के अंदर आपको लड़की दिखी? अगर हां, तो आपकी नजर तेज है। अगर आपको इसमें लड़की नजर नहीं आ रही है, तो आइये आपकी हम आपको इस पहेली का जवाब बता देते हैं। लड़की देखने के लिए इस तस्वीर को ऊपर से नीचे की तरफ देखें। इससे आप तस्वीर की कोई भी बारीकी को न छोड़ें। तस्वीर में एक हिस्से पर लड़की छिपी हुई है।

Ballia Tak on WhatsApp

Comments

Post A Comment

Popular Posts