आज का राशिफल। 23 फरवरी, 2024

मेष

आज बोलचाल में अपशब्दों का प्रयोग न करें। विद्यार्थी करियर को लेकर लापरवाह हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अपने संबंध मधुर रखें। आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। दूसरों की सहायता करके आपको आत्मसंतुष्टि महसूस होगी।

यह भी पढ़े - आज का राशिफल : 16 अक्टूबर, इन जातकों के कार्य भी सिद्ध होंगे

वृष

आज आपको शुभ सूचना मिल सकती है। भौतिक भोग-विलास का आनंद लेंगे। किसी कार्य को औपचारिकता में न करें। आलस्य के कारण अपना नुकसान करा सकते हैं। आपको सहयोगियों का साथ मिलेगा।

मिथुन

आज अपनी जिम्मेदारियों को समझें। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। नए संबंधों को लेकर सावधान रहें। भोजन में शुद्धता का ध्यान रखें। आपका स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। आपकी जीवनशैली अस्त-व्यस्त हो सकती है।

कर्क

आज नए व्यापारिक अनुबंध कर सकते हैं। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। कारोबार में सब कुछ आपके अनुकूल रहेगा। आर्थिक मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। पति-पत्नी के बीच आपसी समझ और सामंजस्य में वृद्धि होगी।

सिंह

आज महिलाओं को स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। पेट में जलन जैसी समस्या हो सकती है। ऑफिस में कार्यभार की अधिकता रहेगी। अनैतिक कार्यों में रुचि ले सकते हैं। महत्वपूर्ण कार्यों को एक-दो दिन के लिए टालना हितकर होगा।

कन्या

आज फाइनेंस से जुड़े मामलों के लिए दिन बहुत अच्छा है। विवादों में आपकी विजय हो सकती है। किसी बीमा पॉलिसी में धन निवेश कर सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर काफी सचेत रहने वाले हैं। सोशल मीडिया में आप काफी सक्रिय रहेंगे।

तुला

आज अपरिचित लोगों से ज्यादा तालमेल न बढ़ाएं। रिश्तेदारों के काम से कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। सहकर्मियों की बातें आपको बुरी लग सकती है। रुचि पूर्ण कार्य करने से आपको लाभ होगा। धीमी गति से आपके काम बनते प्रतीत होंगे।

वृश्चिक

आज मित्रों के साथ पार्टनरशिप में कारोबार शुरू कर सकते हैं। बौद्धिक चर्चाओं में सम्मिलित होने के योग बन रहे हैं। शरीर में ताजगी और उत्साह रहेगा। अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। बच्चे पढ़ाई के बजाय दूसरे कार्यों में समय ज्यादा खर्च करेंगे।

धनु

आज दर्शन और योग में आपकी स्वाभाविक रुचि हो सकती है। बिना मांगे किसी को सलाह न दें। पुराने विवाद दोबारा उठ खड़े हो सकते हैं। किसी भी आर्थिक गारंटी न लें वरना नुकसान हो सकता है। नशे और गरिष्ठ खानपान से परहेज करें।

मकर

आज आपके सामाजिक संपर्क मधुर होंगे। विशेषज्ञ लोगों से मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कई आवश्यक कार्य समय से पहले पूर्ण हो जाएंगे। तनाव के बावजूद आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। प्रेम संबंध काफी मधुर रहने वाले हैं।

कुंभ

आज कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रु आपके विरुद्ध चुगली कर सकते हैं। एक साथ कई काम संभालने पड़ेंगे। मन में नकारात्मक भाव न आने दें। पैतृक संपत्ति के मामलों में जल्दबाजी न करें। वकालत की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं।

मीन

आज ऑनलाइन मार्केटिंग का काफी अच्छा उपयोग करेंगे। बच्चे बड़े-बुजुर्गों का सानिध्य पसंद करेंगे। प्रेमी जन के साथ गंभीर विषयों पर वार्तालाप हो सकती है। अपनी रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए खानपान और योग पर ध्यान दें।

Edited By: Ballia Tak

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Ballia Tak All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software