आज का राशिफल। 21 फरवरी, 2024

मेष

आज किसी परिजन को लेकर परेशानी हो सकती है। खान-पान में सावधानी रखनी चाहिए। अपने विचारों को लेकर किसी पर दबाव न बनायें। अधूरे काम समय पर पूरे होने के योग बन रहे हैं। कारोबार को लेकर आप यात्रा कर सकते हैं।

यह भी पढ़े - आज का राशिफल : 17 अक्टूबर, इन जातकों का समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा

वृष

आज अपने विचारों और सिद्धांतों से लोगों को काफी प्रभावित करेंगे। डिजिटल मार्केटिंग के करियर से जुड़े लोगों को अच्छे प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं। नई संपत्ति खरीद रहे हैं तो आपको बड़ा आर्थिक लाभ मिल सकता है।

मिथुन

आज वरिष्ठ अधिकारी आपके अनुकूल नहीं है। कोर्ट-कचहरी के विवाद बढ़ सकते हैं। आप महंगे आभूषणों के शौकीन हो सकते हैं। आपकी जीवनशैली में धीरे-धीरे बदलाव होगा। परिजनों से ज्यादा अपेक्षा न करें।

कर्क

आज आध्यात्मिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। व्यापार में आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। जीवनसाथी से आपको काफी अच्छी सलाह मिल सकती है। बड़ी परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। अपने काम करने के तरीके में बदलाव कर सकते हैं।

सिंह

आज आपको महत्वपूर्ण निर्णय लेने से आपको परेशानी होगी। मन में अज्ञात भय का भाव रहेगा। दूसरों की बातों को ज्यादा महत्व न दें। लवमेट्स को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। नए अनुबंध करने के लिए दिन अच्छा नहीं है।

कन्या

आज अनुभवी व्यक्तियों की सलाह लेने से आपको लाभ मिलेगा। बच्चों के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। जॉब के बढ़ियां प्रपोजल आपको मिल सकते है। पारिवारिक रिश्तों में अच्छा सामंजस्य रहेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

तुला

आज रुके हुए काम आपके बनने के योग बन रहे हैं। दोस्त आपकी काफी मदद करेंगे। अविवाहित लोगों के विवाह को लेकर चर्चा चल सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। अपनी व्यक्तिगत बातों को सार्वजनिक न होने दें।

वृश्चिक

आज किसी पुराने लोन की किश्त भरने में धन खर्च कर सकते हैं। अधिकारी आपके प्रदर्शन से संतुष्ट रहेंगे। विदेश यात्रा को लेकर दिन काफी अच्छा है। विद्यार्थी पढ़ाई में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। किसी भी काम को जल्दबाजी में न करें।

धनु

आज यात्राओं में समय और धन बर्बाद होगा। आप लोगों की मदद करेंगे आपको उसके लिए सम्मान नहीं मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। आपका मूड अचानक से बदल सकता है। इसलिए आज बड़े निर्णय लेना उचित नहीं है।

मकर

आज सरकारी विभाग में कार्यरत लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा है। रुका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है। आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। जीवनसाथी के साथ काफी अच्छा समय व्यतीत करेंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होसकती है।

कुंभ

आज व्यापार में ग्राहक बढ़ने से आप काफी प्रसन्न रहेंगे। घर में कुछ नवीनीकरण कर सकते हैं। परिवार के लिए आप समय निकालेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। दांपत्य जीवन में प्रसन्नता बढ़ेगी।

मीन

आज पूजा-पाठ और धार्मिक विषयों की तरफ आप काफी आकर्षित हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ कुछ अनबन हो सकती है। शुभ कार्यों में आप धन खर्च कर सकते हैं। मन में प्रसन्नता का अनुभव होगा। विद्यार्थी नए कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं।

Edited By: Ballia Tak

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Ballia Tak All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software