आज का राशिफल। 14 फरवरी, 2024

मेष

आज जीवनसाथी से अपने मन की भावनाओं को शेयर कर सकते हैं। व्यवसाय में आपको बड़ा धन लाभ होगा। कुछ नया सीखने और जानने की जिज्ञासा मन में रहेगी। स्वास्थ्य समस्या का समाधान होगा। 

यह भी पढ़े - आज का राशिफल 18 अक्टूबर 2024 : विरोधियों से रहना होगा सावधान

वृष

आज अपना मनोबल ऊंचा रखें। जॉब में उच्चाधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं। दूसरों की जवाबदारी लेने से बचें। राजनीतिक मामलों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। अनावश्यक कार्यों में धन का अपव्यय हो सकता है। तनाव जैसी परिस्थितियाँ निर्मित हो सकती हैं। 

मिथुन

आज आप उत्सव कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। आज आपको अपनी प्रतिभा दिखाने के भरपूर अवसर मिलेंगे। नया व्यवसाय शुरू करने के लिये दिन उत्तम है। आपके सहयोगात्मक व्यवहार के कारण लोग आपका काफी सम्मान करेंगे। 

कर्क

आज कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव करना चाह रहे हैं, तो आज का दिन उत्तम है। मित्रों के साथ की अनबन आज दूर होगी। परिवार में शान्ति का माहौल रहेगा। परिवार को लेकर आप कुछ महत्वपूर्णनिर्णय भी आज ले सकते हैं। 

सिंह

आज विदेशी कम्पनियों से जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। किसी ऑनलाइन सेमीनार आदि में सम्मिलित हो सकते हैं। रिश्तेदारों के साथ आपने संबंध मधुर रहेंगे। कला जगत से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा है। 

कन्या

आज जोखिम युक्त निवेश करने से बचें। आपको कुछ अध्यात्मिक अनुभव हो सकते हैं। बुरी संगत के कारण आपका सम्मान बुरी तरह से प्रभावित हो सकता है। घर में अप्रसन्नता का माहौल रहेगा। बोलचाल के दौरान अपनी वाणी पर संयम रखें।

तुला

आज आप स्वास्थ्य को लेकर काफी सतर्क रहने वाले हैं। आपको किसी शुभ सूचना को लेकर प्रतीक्षा रहेगी। आर्थिक मामलों को लेकर दिन भाग्यशाली रहेगा। जीवनसाथी को प्रसन्न रखने के लिए उन्हें उपहार दे सकते हैं।

वृश्चिक

आज कारोबार की परेशानियों का निदान होगा। परिस्थितियां आपके नियंत्रण में रहने वाली हैं। घर में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। मित्र और शुभचिन्तक आपको प्रेरित कर सकते हैं। म्यूचूअल फण्ड या किसी पुरानी पॉलिसी से आपको धन लाभ हो सकता है।

धनु

आज प्रेम संबंधों के प्रति आप समर्पित रहेंगे। नशे और बुरी आदतों से दूरी बना लें। वरना आपकी छवि खराब हो सकती है। घर के बुजुर्ग लोगों का ध्यान रखें। सर्वाइकल और हड्डियों में दर्द की शिकायत हो सकती है। छोटी-छोटी बातों को ज्यादा महत्व न दें।

मकर

आज कुछ समय एकान्त में अपनी मजबूती और कमजोरियों का मूल्याङ्कन अवश्य करें। अजनबी लोगों से आपको धोखा मिल सकता है। गैस और अपच की समस्या से परेशान हो सकते हैं। इसीलिये, सन्तुलित भोजन और जीवनशैली को अपनाना लाभप्रद होगा।

कुंभ

आज व्यापार में कुछ प्रभावी सुधार करने के लिए दिन अच्छा है। परिजन आपका मनोबल बढ़ाने में मदद करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ पर्यटन का आनन्द ले सकते हैं। धर्म-कर्म में भी आप अपनी सक्रियता बढ़ा सकते हैं।

मीन

आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ नहीं है। घर से दूर रह रहे लोगों को परिजनों की चिन्ता रहेगी। पारिवारिक मामलों में बाहर के लोगों का हस्तक्प न होने दें। षे किसी बड़े काम को लेकर फण्ड की समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको बड़ा पद दिया जा सकता है।

Edited By: Ballia Tak

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Ballia Tak All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software