आज का राशिफल। 08 फरवरी, 2024

On

मेष

आज वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। आप लोगों के बीच में आदरणीय रहेंगे। शाम को शरीर में थकान और सुस्ती महसूस हो सकती है। अपने आहार को पौष्टिक रखें और स्वास्थ्य का ध्यान दें। मेहनत के साथ ही आराम को भी महत्व दें।

यह भी पढ़े - 21 जुलाई 2024 : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल

वृष

आज विदेश में रह रहे परिजनों से कुछ अच्छी सूचना मिल सकती है। अपना लक्ष्य पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। गुरुजनों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। बच्चों की उन्नति से उत्साहित रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने जा सकते हैं।

मिथुन

आज लोग आपसे धन उधार तो लेना चाहेंगे पर उसे लौटाने की मंशा नहीं रखेंगे। समय से काम पूरा न होने के कारण क्रोधित हो सकते हैं। सभी जिम्मेदारियों को अपने ऊपर लादने से बचें। आज आप मेहनत करते रहें, परिणाम जल्द ही आपको प्राप्त होगा।

कर्क

आज आपकी देखभाल और नरम रवैये से जीवनसाथी आपके प्रति समर्पित रहेगा। कारोबार में निवेश बढ़ा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त मेहनत के बाद सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। व्यवसाय के उद्देश्य से की गयी यात्रा सफल रहेगी।

सिंह

आज नई नौकरी ढूंढ रहे हैं, तो आज का दिन अनुकूल है। कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे। जॉब में प्रमोशन मिलने की प्रबल सम्भावना है। प्रतियोगी परीक्षा में आशानुकूल सफलता मिल सकती है। विरोधी शान्त रहेंगे।

कन्या

आज सिनेमा और वेबसीरीज आदि में आप काफी रुचि लेंगे। विद्यार्थी एकाग्रचित्त होकर अपनी पढ़ाई पर ध्यान देंगे। आज आप मित्रों से ज्यादा अपेक्षा न करें। संक्रमण से जुड़ी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं।

तुला

आज सम्पत्ति के मामलों में गतिरोध आ सकता है। शाम के समय किसी निकटस्थ व्यक्ति से झगड़ा हो सकता है। कोई पुरानी बात निकल कर सामने आ सकती है। यदि तनाव में हैं, तो अपने जीवनसाथी से अपने मन की बात कहें।

वृश्चिक

आज आप अपने प्रोफेशनल और दांपत्य जीवन दोनों में संतुलन रख पायेंगे। बड़े निर्णय लेने के लिए दिन उचित नहीं है। आपके काम की बाधाएं दूर होगी। रिसर्च क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन उपलब्धि भरा रहेगा। आमदनी के नए स्रोत प्राप्त होंगे।

धनु

आज आपको खरीदारी में अतिरिक्त पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। जीवनसाथी का मूड भी खराब हो सकता है। प्रेम प्रसंग को लेकर जल्दबाज़ी न करें। लोग आपकी बातों का गलत मतलब न निकाल लें, इसका ध्यान रखें। माता की सेहत का ध्यान रखें।

मकर

आज बच्चे माता-पिता के प्रति आज्ञाकारी रहेंगे। बुजुर्ग लोगों के सुझाव को अवश्य मानें। उच्च प्रतिष्ठित लोगों से आपके संपर्क मजबूत होंगे। यदि आप परिस्थितियों का सही उपयोग कर पाते हैं, तो दिन आपके लिए काफी अनुकूल रहेगा।

कुंभ

आज तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें। लवमेट्स को रिश्ते में गम्भीरता लाने की आवश्यकता है। महत्वपूर्ण कार्यों को फिलहाल दो दिनों के लिए टाल देना उचित होगा। विवादित विषयों को शुरू करने से बचें। रात में यात्रा करने से बचें।

मीन

आज समाजसेवा में आप काफी रुचि लेंगे। पार्टी व पिकनिक के लिए जा सकते हैं। वैवाहिक संबंधों में थोड़ी अनबन के बाद सब कुछ सामान्य हो जायेगा। मैनेजमेन्ट संबंधी कार्यों के लिए दिन विशेष है। कारोबार में योजनाएं बदलनी पड़ सकती है।

Ballia Tak on WhatsApp

Comments

Post A Comment

Popular Posts