आज का राशिफल। 23 जनवरी, 2024

मेष

आज अधीनस्थ कर्मचारी आपसे काफी प्रसन्न रहने वाले हैं। दूर के स्थानों की यात्रा करने के योग बन रहे हैं। प्रियजनों के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे। मीडिया और प्रकाशन समूह से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।

यह भी पढ़े - आज का राशिफल 18 अक्टूबर 2024 : विरोधियों से रहना होगा सावधान

वृष

आज आप लोगों के लिए प्रेरणा का केन्द्र बनेंगे। घर का माहौल बहुत ही सुखमय रहेगा। कड़वी भाषा का प्रयोग करना उचित नहीं है। विवाहेत्तर संबंधों से दूरी बनाकर रखें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। आपको कठोर निर्णय लेने पड़ेंगे।

मिथुन

आज किसी मांगलिक कार्यक्रम की योजना बना सकते हैं। आप जो भी काम हाथ में लेंगे उसे पूरा करके ही दम लेंगे। व्यापार में काफी व्यस्तता रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन की प्रशंसा होगी। रचनात्मक कार्यों में आप रुचि लेंगे।

कर्क

आज आप अपना मन शान्त रखें। घरेलू खर्च को लेकर आपका बजट गड़बड़ा सकता है। स्वार्थी लोग आपके संपर्क में रहेंगे। इसीलिए लोगों से सोच-समझकर ही अपनी बातें शेयर करें। पहले की गई गलती का खामियाजा आपको भुगतना पड़ेगा।

सिंह

आज प्रेमी जन के साथ मतभेद दूर होंगे। गलत बातों में अपना समय बर्बाद न करें। दिन की शुरुआत किसी शुभ खबर से होगी। व्यवसाय में आपको अपेक्षा से अधिक धन लाभ होगा। प्रेम संबंधों को पर्याप्त समय देंगे। आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी।

कन्या

आज कारोबार में बड़ा ऑर्डर आपको मिल सकता है। सरकारी जॉब कर रहे लोगों का काम में ज्यादा मन नहीं लगेगा। रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी होने के कारण मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। अपने काम के प्रति निष्ठावान रहें।

तुला

आज मेहनत का सार्थक परिणाम मिलेगा। धर्म-कर्म के प्रति बोरियत महसूस होगी। पिता के किसी निर्णय से आप नाराज हो सकते हैं। अनर्गल कार्यों में ज्यादा ध्यान न लगाएं। सहकर्मी आपकी काफी मदद करेंगे।

वृश्चिक

आज मन में कई तरह के विचार एक साथ आयेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों को लेकर उदासीन हो सकते हैं। मान-सम्मान में कमी आ सकती है। आपको धन की कमी महसूस होगी। लोगों से ज्यादा सलाह न लें वरना अनावश्यक भ्रमित हो जायेंगे।

धनु

आज नई तकनीक के प्रति जिज्ञासु रहेंगे। परिश्रम का बेहतरीन परिणाम प्राप्त होगा। आपके रुके हुए कार्य गतिशील होने की संभावना है। लेपटॉप व मोबाइल आदि की स्क्रीन के सामने ज्यादा समय न बितायें। आंखों में परेशानी और सिरदर्द की समस्या हो सकती है।

मकर

आज व्यापार में प्रतिद्वन्दियों से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। घर का वातावरण सुखद रहेगा। सरकारी जॉब कर रहे लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। आपकी सलाह से लोगों को काफी लाभ मिलेगा।

कुंभ

आज लंबी दूरी की यात्रा आप कर सकते हैं। अटके हुए धन का लाभ आपको मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको सुधार करने पड़ेगा। आपकी दिनचर्या अव्यवस्थित रहने वाली है। बच्चे माता-पिता के आदेश का सख्ती से पालन करें।

मीन

आज मन में साहसिक कार्य करने की इच्छाशक्ति जागृत होगी। अपनी कमियों को लेकर थोड़े कुण्ठित हो सकते हैं। अहङ्कारी व्यवहार के कारण स्वजन आपसे नाराज हो सकते हैं। अधिकारी वर्ग से अपना व्यवहार अच्छा रखें।

Edited By: Ballia Tak

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Ballia Tak All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software