आज का राशिफल। 08 जनवरी, 2024

On

मेष

आज आप कोई नया काम शुरू करने से बचें। किसी की गारंटी न लें वरना नुकसान हो सकता है। आपकी अच्छी सलाह भी लोगों को समझ नहीं आयेगी, इसीलिए बिना मांगे किसी को सलाह न दें। पुराने विवाद दोबारा उठ खड़े हो सकते हैं।

यह भी पढ़े - 21 जुलाई 2024 : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल

वृष

आज आपके सामाजिक संपर्क मधुर होंगे। तनाव के बावजूद कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। जॉब इंटरव्यू आदि में सम्मिलित हो रहे हैं तो सफलता अवश्य मिलेगी। कई आवश्यक कार्य समय से पहले पूर्ण हो जाएंगे।

मिथुन

आज आपका दिन काफी व्यस्त रहेगा। पैतृक संपत्ति के मामलों के उलझने की संभावना बन रही है। ऑफिस में गुप्त शत्रु आपके विरुद्ध चुगली कर सकते हैं। वकालत की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को नया कुछ सीखने को मिलेगा।

कर्क

आज इससे आपके संबंध मधुर होंगे। मित्रों के भरोसे अपने काम न छोड़ें। ऑनलाइन मार्केटिंग का काफी अच्छा प्रयोग कर सकते हैं। अपनी रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए खानपान और योग पर ध्यान दें। 

सिंह

आज बोलचाल में अपशब्दों का प्रयोग न करें। विद्यार्थी करियर को लेकर लापरवाह हो सकते हैं। दूसरों की सहायता करके आपको आत्मसंतुष्टि महसूस होगी। आप जिस काम को आसान मान रहे थे, वह आपको काफी परेशान करेगा।

कन्या

आज दोपहर के बाद आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है। इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। भौतिक भोग-विलास का भरपूर आनंद लेंगे। घर में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। ऑफिस में सहयोगियों का साथ मिलेगा।

तुला

आज आपको बड़े व प्रभावशाली लोगों से मिलना पड़ सकता है। भविष्य को ध्यान में रखते हुए नए कार्यों की तरफ प्रवृत्त हो सकते हैं। महत्वपूर्ण कार्यों को दिन के पूर्वार्ध में कर लेना हितकर होगा। अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे।

वृश्चिक

आज नए व्यापारिक अनुबंध कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। पिता के साथ चर्चा व उनका आशीर्वाद लेना उत्तम होगा। पुराने रुके हुए कार्य शुरू हो सकते हैं। दांपत्य संबंधों में आपसी समझ और सामंजस्य में वृद्धि होगी।

धनु

आज ऑफिस में कार्यभार की अधिकता रहेगी। एक ही काम को बार-बार करना पड़ सकता है। महिलाओं को अपनी सुरक्षा को लेकर थोड़ा ध्यान रखना पड़ेगा। महत्वपूर्ण कार्यों को एक-दो दिन के लिए टालना हितकर होगा।

मकर

आज आपके खर्चों में कमी आएगी। जॉब में मनोनुकूल काम मिलने से काफी अच्छा व सहज महसूस करेंगे। फाइनेंस से जुड़े मामलों के लिए दिन बहुत अच्छा है। विवादित मामलों में आपकी विजय हो सकती है। प्रेम संबंधों को लेकर परेशानी होगी।

कुंभ

आज रुचि पूर्ण कार्य करने के अवसर मिलेंगे। राजनीति में आप विशेष रुचि ले सकते हैं। आप लोगों से सम्मान की अपेक्षा रखेंगे। ऑफिस के काम से कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। सहकर्मियों के साथ आपकी दोस्ती बढ़ सकती है।

मीन

आज अपरिचित लोगों से ज्यादा तालमेल न बढ़ाएं। दोस्तों के साथ बिजनेस पार्टनरशिप को लेकर चर्चा हो सकती है। धीमी गति से आपके काम बनते प्रतीत होंगे। बच्चे पढ़ाई के बजाय दूसरे कार्यों में समय ज्यादा खर्च करेंगे।

Ballia Tak on WhatsApp

Comments

Post A Comment

Popular Posts