आज का राशिफल। 30 दिसंबर, 2023

On

मेष

आज अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। शरीर में दर्द की शिकायत रहेगी। बेवजह की बातों पर ध्यान न दें। आपसी संबंधों में दरार आ सकती है। नए व्यवसाय की प्लानिंग करना उचित नहीं है। अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाएं।

यह भी पढ़े - 20 जुलाई 2024 : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें दैनिक राशिफल

वृष

आज नई-नई जानकारियां जुटाने को लेकर प्रवृत्त रहेंगे। विवाह योग्य जातकों को विवाह के प्रस्ताव मिलने की संभावना बन रही है। सामाजिक जीवन में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। आप स्वाध्याय को काफी समय दे सकते हैं।

मिथुन

आज किसी जरूरी काम के लिए लोन लेना पड़ेगा। खांसी-जुकाम की समस्या हो सकती है। घर पर ऑफिस का काम करना पड़ सकता है। निजी रिश्तों में कुछ दूरी का अनुभव करेंगे। अपने काम दूसरों के भरोसे न छोड़ें।

कर्क

आज कमीशन से आपको धन प्राप्त होगा। दोस्ती प्रेम संबंधों में बदलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन बेहद खुशनुमा रहेगा। संतान को करियर में अच्छी सफलता मिल सकती है। किसी समारोह के लिए आपको निमंत्रण प्राप्त होगा।

सिंह

आज खर्चों की अधिकता आपको बहुत परेशान करेगी। अपने शुभचिंतकों से सलाह अवश्य लें। अपने काम की गुणवत्ता से समझौता करना उचित नहीं है। मन में अकेलापन और उदासी का भाव रहेगा।

कन्या

आज व्यक्तिगत समस्याओं को सुलझाने में सफल रहेंगे। दूर के रिश्तेदारों से आपको शुभ समाचार मिलेंगे। ऑफिस में किसी महत्वपूर्ण मीटिंग में सम्मिलित हो सकते हैं। जॉब में वेतन बढ़ने की संभावना बन रही है।

तुला

आज अचल संपत्ति की डील से आपको लाभ मिलेगा। कोई मनोवांछित कार्य पूरा हो सकता है। ऑफिस का माहौल बहुत सुखदायक रहेगा। आपकी प्रबंधन क्षमता में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट में निवेश लाभकारी होगा। 

वृश्चिक

आज व्यापार में उधारी करने से आपको बचना चाहिए। समझदारी से आप समस्याओं का हल निकाल लेंगे। बॉस आपके काम से बहुत प्रसन्न रहेंगे। नए काम को शुरू करने में भाग्य का सहयोग मिलेगा। छात्र उच्च शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

धनु

आज कारोबार में बड़ी साझेदारी हो सकती है। मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। अति भावुकता के कारण आपको धन का नुकसान हो सकता है। मन की चंचलता पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य भी कुछ खराब रहने वाला है।

कुंभ

आज जीवनसाथी के माध्यम से आपको लाभ प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। बच्चों के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। यदि आप व्यापारी हैं तो बाजार में आपका प्रभाव बढ़ेगा। विदेशी स्रोतो से धन प्राप्त हो सकता है।

मकर

आज सहकर्मियों का आपके प्रति व्यवहार काफी अच्छा रहेगा। घर से दूर जॉब करने वालों को छुट्टी मिल सकती है। परिजनों की सलाह को गंभीरता से लें। आप बहुत ऊर्जावान महसूस करेंगे। सामाजिक कार्यों में आप काफी सक्रिय रहने वाले हैं।

मीन

आज कानूनी मामलों में बड़ी सफलता मिल सकती है। व्यापार की परेशानियां दूर होंगी। आपको अचानक धन लाभ मिल सकता है। प्रोफेशनल मामलों के लिए दिन बहुत अच्छा है। काम को लेकर आप यात्रा कर सकते हैं।

Ballia Tak on WhatsApp

Comments

Post A Comment

Popular Posts