आज का राशिफल। 23 दिसंबर, 2023

On

मेष

आज व्यवसाय में बिक्री बढ़ेगी। गुरुजनों के साथ आप अच्छा समय बिता सकते हैं। आपकी सकारात्मक सोच लोगों के ऊपर विशिष्ट छाप छोड़ेगी। सहयोगी आपको बड़ा सहयोग देने का प्रयास करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको पुरस्कार दिया जा सकता है। 

यह भी पढ़े - Aaj Ka Rashifal, 22 July 2024: सावन के पहले सोमवार पर इन राशियों की चमकेगी किस्मत, यहां पढ़ें क्या कहते हैं आपके सितारे

वृष

आज ऑफिस में कोई काम जल्द पूरा करना पड़ेगा। शाम को सिरदर्द की समस्या हो सकती है। बाहरी लोग आपके निजी मामलों में हस्तक्षेप करने का प्रयास करेंगे। बेरोजगार व्यक्तियों को रोजगार के लिए लोग ताना दे सकते हैं।

मिथुन

आज सरकारी कार्यों की बाधा दूर होगी। अपने व्यवहार में लचीलापन रखें। धर्म-कर्म में आप काफी रुचि लेंगे। पारिवारिक जीवन में आनंद की अनुभूति करेंगे। संपत्ति में निवेश करना शुभ रहेगा।

कर्क

आज विदेश जाने के अवसर बन रहे हैं। प्रेम संबंधों को पारिवारिक सहमति मिल सकती है। प्रेमी जन के साथ शॉपिंग के लिए जा सकते हैं। घर में मेहमान आ सकते हैं। व्यापार में अचानक बड़ा लाभ मिल सकता है।

सिंह

आज सभी कार्य समय पर होने से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। नया वाहन खरीदने का विचार बनाएंगे। आप मनोरंजन में समय बिताएंगे।

कन्या

आज पुरानी नकारात्मक बातों के उभरने से मन व्यथित हो सकता है। संतान के ऊपर ध्यान देने की आवश्यकता है। आपका स्वास्थ्य कुछ परेशानी भरा हो सकता है। बनते कार्यों में रुकावटें आने से ज्यादा भागादौड़ी करनी पड़ेगी।

तुला

आज नए प्रोजेक्ट्स पर आप काम शुरू कर सकते हैं। धन के लेन-देन में सावधानी अवश्य रखें। नया वस्त्र और आभूषण खरीदने में धन खर्च होगा। दिन शांति से बीतेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत शानदार रहने वाला है।

वृश्चिक

आज महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। कुसंगति से आपको बचना चाहिए। परिश्रम का सार्थक परिणाम प्राप्त होगा। भावुक होकर आप कुछ गलत निर्णय ले सकते हैं। यदि आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है तो उसे हल्के में न लें।

धनु

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। आप कार्यक्षेत्र में काम के मूड में कम रहेंगे। नए व्यावसायिक अनुबंध करने से पहले थोड़ी सावधानी रखनी जरूरी है। युवा दोस्तों के साथ पार्टी करने का विचार बना सकते हैं।

कुंभ

आज बॉस इस समय आपके काम पर खास प्रसन्न नहीं हैं। इसीलिए ऐसा कोई कार्य न करें जिससे आपके अधिकारी नाराज हों। घुटनों में दर्द की शिकायत हो सकती है। जॉब में आपको अतिरिक्त काम करना पड़ सकता है।

मकर

आज व्यापार में अपेक्षा से अधिक धन लाभ होगा। अपनी रुचि के अनुसार काम करने से मन प्रसन्न रहेगा। परिजनों के व्यवहार से आप काफी आनंद और गर्व की अनुभूति करेंगे। घर में बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

मीन

आज युवाओं को अपने करियर को लेकर थोड़े कड़े निर्णय लेने पड़ सकते हैं। अपनी योग्यता के अनुरूप प्रदर्शन करने में कठिनाई होगी। आप अपनी समझदारी से उलझे मामलों को सुलझा लेंगे। रिश्तेदार आपकी अवहेलना कर सकते हैं।

Ballia Tak on WhatsApp

Comments

Post A Comment

Popular Posts

ताजा समाचार

बलिया में DIG ने की समीक्षा बैठक : बोले- माफियाओं तथा सूदखोरों के विरुद्ध हों कठोर कार्रवाई, अभ्यस्त अपराधियों की खोले हिस्ट्रीशीट और... 
बलिया सड़क हादसे में एक और छात्र की मौत, मृतक संख्या हुई दो
Fatehpur Crime: महिला की खुदकुशी के बाद पति पर हमला...सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज, पुलिस ने जांच शुरू की
गोंडा: फातिमा स्कूल में दिखा तेंदुआ, मचा हड़कंप, तलाश में जुटी वन विभाग की टीम
Fatehpur News: खेत में दवा छिड़कते समय सात किसान बेहोश...PHC में इलाज के लिए कराया गया भर्ती
बहराइच: पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, कई लोगों पर कर चुका है हमला
IPS Transfer: दो आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला, हटाए गए गाजियाबाद के DCP विवेक चंद्र यादव