आज का राशिफल। 06 अक्टूबर, 2023

On

मेष

आज मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। दोस्तों के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे। तकनीकी से जुड़े क्षेत्र में धन लाभ होगा। छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। उलझनों के बावजूद सभी काम आपके अनुसार ही पूर्ण होंगे।

यह भी पढ़े - 20 जुलाई 2024 : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें दैनिक राशिफल

वृष

आज कर्मचारियों के बीच टकराव होने की आशंका है। मानसिक दुविधाओं को दूर करने में सफल रहेंगे। ऑफिस में सहकर्मियों का दबाव झेलना पड़ सकता है। आपकी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन कर पाएंगे।

मिथुन

आज अपनी क्षमताओं का कुशल प्रयोग करेंगे। काम के प्रति समर्पण होने से आपको सफलता मिलेगी। आपको शुभ समाचार मिल सकते हैं। मित्रों की जरूरतों का ध्यान रखें। जिम्मेदारियों का आसानी से निर्वहन कर पाएंगे।

कर्क

आज कानूनी विवादों में आपको उलझना पड़ सकता है। शुभ कार्यों में आपको धन खर्च करना पड़ सकता है। लोग स्वार्थ की भावना से आपको धोखा दे सकते हैं। तुरंत लाभ की आशा करेंगे तो निराश होना पड़ेगा।

सिंह

आज सामाजिक गतिविधियों में आप व्यस्त होने वाले हैं। आर्थिक रूप से सक्षम रहेंगे। नए व्यावसायिक अनुबंध मिल सकते हैं। परिजन आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। मीडिया और लेखन कार्यों से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत ही अच्छा है।

कन्या

आज आपको पूर्व की मेहनत के बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे। आय और व्यय में उचित समन्वय बना रहेगा। शोध कार्यों के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। आत्मनिरीक्षण के लिए दिन उत्तम है। घर के सदस्यों के बीच वैचारिक सामंजस्य बहुत ही अच्छा रहेगा।

तुला

आज बिना मांगे किसी को सलाह न दें। बॉस की बातों का बुरा न मानें। बच्चों की गतिविधियों के कारण शर्मिंदा होना पड़ सकता है। नया व्यापार शुरू करने में आसानी होगी। किसी पर भी अत्यधिक विश्वास न करें।

वृश्चिक

आज तनाव का नकारात्मक असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय सावधानी रखें। प्रेम संबंधों में थोड़ी प्रतिकूलता रहेगी। अनजान लोगों से विवाद न करें। पति-पत्नी के बीच अहम में टकराव हो सकता है।

धनु

आज आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। जॉब में आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर पाएंगे। आपके स्वास्थ्य में सुधार आएगा। रुका हुआ सरकारी काम हल हो सकता है। पारिवारिक मामलों को शांतिपूर्ण तरीके से निपटा लें।

मकर

आज अनैतिक कार्यों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। उच्चाधिकारियों के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे। बेरोजगार लोगों को नई नौकरी मिल सकती है। तनाव की वजह से शरीर में शिथिलता रहेगी। अधिकारियों के विभाग में परिवर्तन हो सकता है।

कुंभ

आज शेयर मार्केट से धन लाभ होने के प्रबल योग बन रहे हैं। शांत मन से समस्याओं का समाधान खोजें। दांपत्य जीवन में परस्पर सम्मान बनाए रखें। प्रतियोगी परीक्षाओं में आपको उत्तम सफलता मिल सकती है।

मीन

आज सहयोगी आपके काम में टोका-टाकी कर सकते हैं। घर में धार्मिक गतिविधियां हो सकती हैं। रुकी हुई पेमेंट आपको वापस मिल सकती है। नए कोर्स में आप प्रवेश ले सकते हैं। स्वभाव में गुस्सा और चिड़चिड़ापन हो सकता है।

Ballia Tak on WhatsApp

Comments

Post A Comment

Popular Posts