आज का राशिफल। 04 अक्टूबर, 2023

On

मेष

आज पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। हालांकि आर्थिक परियोजनाओं के लिए बेहतरीन समय रहने वाला है। खानपान की अशुद्धता के कारण पेट में समस्या हो सकती है। आप स्वजनों की अपेक्षाओं का ध्यान अवश्य रखें।

यह भी पढ़े - 26 जुलाई 2024 : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें दैनिक राशिफल

वृष

आज आप काफी सकारात्मक रहेंगे। बेरोजगार लोगों को नई जॉब मिलने के योग बन रहे हैं। व्यवसायियों को अपने कारोबार को बढ़ाने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। बीमारियों से आपको मुक्ति मिलेगी। 

मिथुन

आज व्यवसाय में हिसाब-किताब को लेकर थोड़े कनफ्यूज हो सकते हैं। बिना मांगे किसी को सलाह देना उचित नहीं है। जीवनसाथी के व्यवहार को लेकर आप नाराज हो सकते हैं। किसी पुरानी चिंता को लेकर सिरदर्द और तनाव होने की संभावना है।

कर्क

आज जॉब में इच्छित ट्रांसफर मिल सकता है। शत्रुओं के ऊपर भारी पड़ेंगे। आपकी बातचीत से लोग बहुत ही प्रभावित रहेंगे। बैंकिंग प्रोफेशनल्स के लिए दिन विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। प्रेम संबंधों को पारिवारिक स्वीकृति आज मिलने की संभावना बन रही है।

सिंह

आज कार्यक्षेत्र में आपके अधिकार बढ़ेंगे। प्रेम संबंधों में मर्यादा का ध्यान रखें। अपने व्यवहार में लचीलापन रखें। जीवनसाथी से आपको सलाह लेनी चाहिए। इससे आपको व्यवसाय में बड़ा धन लाभ होगा।

कन्या

आज मौसम परिवर्तन के कारण आपकी सेहत नरम-गरम रहेगी। ब्लड-प्रेशर के रोगियों को गुस्सा नहीं करना चाहिए। सरकारी अधिकारियों के ऊपर काम का दबाव रहेगा। मीडिया से जुड़े लोगों को चुनौतीपूर्ण काम मिलने की संभावना है।

तुला

आज विवाहेत्तर संबंधों से दूरी बनाकर रखें। बदलते हुए वातावरण में आपको परेशानी होगी। थकान और नेगेटिविटी का शिकार हो सकते हैं। भावनात्मक रूप से काफी कमजोर महसूस कर सकते हैं। आकस्मिक यात्राओं से आपको कठिनाई होगी।

वृश्चिक

आज  मैन्यूफैक्चरिंग क्षेत्र के उद्यमियों को बड़े ऑर्डर मिल सकते हैं। संतान को लेकर चिंता दूर होगी। दांपत्य जीवन का गतिरोध दूर होगा। अविवाहित लोगों के विवाह की चिंता रहेगी। विवादित मामलों को लेकर अपनी प्रतिक्रिया न दें। नये काम में जोखिम न लें।

धनु

आज अपने खर्चों को नियत्रिंत करने की योजना बना सकते हैं। ऑफिस में आपके विरुद्ध राजनीति हो सकती है। आज आपको सोच-समझकर बात करनी चाहिए। लेकिन तनाव फिर भी आपको परेशान कर सकता है।

मकर

आज नए प्रेम प्रस्तावों को लेकर आपको भावुक होने से बचना चाहिए। मन में किसी पुरानी गलती को लेकर पश्चाताप रहेगा। कमीशन संबंधी कार्यों से थोड़ी दूरी बनाकर रखें। तकनीकी शिक्षा ले रहे विद्यार्थी अपने करियर को लेकर चिन्तित हो सकते हैं।

कुंभ

आज व्यवसाय में नई डील को लेकर मन में कुछ संशय रहेगा। आज आप अपने काम से काम रखें। राजनीति से जुड़े लोगों को कुछ विकट परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। संसाधनों की उपलब्धता के बावजूद उसका पूरा लाभ नहीं उठा सकेंगे।

मीन

आज प्रेम संबंधों को लेकर गलतफहमियां दूर होंगी। पूरे मनोयोग से अपने कार्य की तरफ आगे बढ़ेंगे। ऑफिस में अतिरिक्त जवाबदेही आपके ऊपर रहेगी। किसी वैकल्पिक कारोबार में निवेश की योजना बना सकते हैं।

Ballia Tak on WhatsApp

Comments

Post A Comment

Popular Posts