आज का राशिफल। 02 अक्टूबर, 2023

On

मेष

आज आप ज्यादातर समय आराम करने के मूड में रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताना आपको अच्छा लगेगा। अपनी जिम्मेदारियों को पूरे मनोभाव से पूर्ण करने में लगे रहेंगे। जीवनसाथी आपको किसी बात के लिए मनाने का प्रयास कर सकता हैं।

यह भी पढ़े - 26 जुलाई 2024 : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें दैनिक राशिफल

वृष

आज सभी कार्य धीमी गति से होंगे। कुछ विचित्र तरह की अनुभूतियां आपको हो सकती हैं। पूर्व में की गई गलती दोबारा दोहरा सकते हैं। इसलिए सतर्क रहें। शरीर में कफवृद्धि के कारण थोड़ी असहजता महसूस करेंगे।

मिथुन

आज नए काम को लेकर मन में आशा जगेगी। आप जहां भी रहेंगे वहां का माहौल बहुत ही अच्छा रहने वाला है। कारोबारी यात्रा सफल होने से बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। अपनी सफलता से आप संतुष्ट रहेंगे।

कर्क

आज पैतृक संपत्ति से आपको लाभ होगा। आपके दिमाग में चंचलता हावी रहेगी,लेकिन फिर भी आप अपने काम को लेकर निष्ठावान रहेंगे। अपने व्यवसायिक कार्यों की अच्छी मार्केटिंग करने में सफलता मिलेगी।

सिंह

आज अपनी शक्तियों और अधिकारों का पर्याप्त उपयोग आप नहीं कर पा रहे हैं। बड़े अधिकारियों के साथ अपने संबंध अच्छे रखें। राजनीति से जुड़े लोगों को कटु आलोचना का सामना करना पड़ेगा। आय भी आज सीमित ही रहेगी।

कन्या

आज सिर्फ अपने काम पर ध्यान दें। आपके धैर्य और संयम की परीक्षा होगी। आप जो भी काम करेंगे लोग उसमें गलतियां निकालेंगे। यदि आप किसी को अच्छा हितैषी समझते हैं तो वो भी शायद आपका साथ न दे पाएं।

तुला

आज सभी काम योजनाओं के अनुसार होते चले जाएंगे। सहयोगी कर्मचारी आपके प्रति काफी ईमानदार रहेंगे। व्यापार को लेकर आप काफी गंभीर रहेंगे। धार्मिक भावनाएं जागृत होंगी। बच्चों के लिए कुछ मंहगे गिफ्ट खरीद सकते हैं।

वृश्चिक

आज इस समय अपनी योजनाओं की ठीक तरह से क्रियान्वित नहीं कर पा रहे हैं। मन में दूसरों का हित करने की भावना प्रबल रहेगी। आपको किसी विशेष काम को लेकर अपनी योग्यता सिद्ध करनी होगी। परिवार में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

धनु

आज कार्यक्षेत्र में आपसे द्वेष रखने वालों की संख्या बढ़ रही है। इसलिए ऐसा कोई काम न करें जिससे आप लोगों के निशाने में आयें। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। अपनी शक्ति और अधिकारों का दुरुपयोग न करें।

मकर

आज कारोबार को लेकर कुछ असमंजस की स्थितियां उत्पन्न होंगी। आप अनावश्यक कार्यों में समय खराब कर सकते हैं। पड़ोसियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। परिवार में किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है।

कुंभ

आज लोग आपके व्यक्तित्व से काफी प्रभावित रहेंगे। जॉब में महत्वपूर्ण स्थान परिवर्तन हो सकता है। समय पूरी तरह से आपके पक्ष में है। योग्य व्यक्तियों का मार्गदर्शन लेना आपके लिए हितकर सिद्ध होगा। प्रेम संबंधों की मर्यादा बनाए रखें।

मीन

आज भावुकता में आकर कोई निर्णय न लें। आत्मकेन्द्रित होने से आपको बचना चाहिए। जीवनसाथी आपकी भावनाओं का ध्यान रखेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। कुटुंब में कोई आयोजन हो सकता है।

 

Ballia Tak on WhatsApp

Comments

Post A Comment

Popular Posts