आज का राशिफल। 29 सितंबर, 2023

On

मेष

आज अत्यधिक काम के कारण आपको आराम नहीं मिलेगा। जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय न लें। मित्रों के स्वभाव में आया अचानक बदलाव आपको दुखी करेगा। व्यवहारिक निर्णय लेने से सफलता मिलेगी।

यह भी पढ़े - आज का राशिफल : 25 जुलाई, 2024

वृष

आज जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। रुका हुआ धन आपको वापस मिलेगा। आप परोपकार के कार्यों में लगे रहेंगे। व्यवसाय में कुछ धीमेपन के बाद अच्छी गति रहेगी। उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिल सकता है।

मिथुन

आज आय के नए स्रोत बन सकते हैं। अवसरों का लाभ उठाने में चूक न करें। राजनीति से जुड़े लोग अपनी कूटनीतिक क्षमता का परिचय देंगे। पैतृक व्यवसाय में तेजी आएगी। पुरानी यादें दोबारा ताजा हो सकती है। परिजनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

कर्क

आज बनते कार्यों में रुकावटे आने की आशंका है। मन में नकारात्मक विचार जन्म ले सकते हैं। छोटी-छोटी बातों पर विचलित होने से बचें। युवा प्रेम संबंधओं को लेकर सावधान रहें। माता-पिता की अवहेलना न करें।

सिंह

आज आपका मन कुछ अप्रसन्न रहेगा। अपनी दिनचर्या को सन्तुलित रखें। अवैधानिक कार्यों की तरफ रुचि लेने से बचें। स्वास्थ्य को लेकर भी परेशानी हो सकती है। प्रेम सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। व्यापारिक गतिविधियां शानदार रहेंगी।

कन्या

अाज उच्च अधिकारी आपकी काफी प्रशंसा करेंगे। अपनी रुचि के अनुसार काम करने से आप प्रसन्न होंगे। घर के सभी सदस्य आपके ऊपर काफी प्रसन्न रहने वाले हैं। पैतृक संपत्ति प्राप्त होने के योग बन रहे हैं।

तुला

आज संपत्ति के क्रय-विक्रय से बड़ा धन लाभ होगा। जॉब में उच्च पद प्राप्त होगा। घर में निकट संबंधी और रिश्तेदार आ सकते हैं। कुछ महत्वपूर्ण अनुबंध होने के योग बन रहे हैं। परिवार में आपसी प्रेम और स्नेह बढ़ेगा।

वृश्चिक

आज नए व्यवसाय की शुरुआत करने के लिए दिन अच्छा है। व्यर्थ की गतिविधियों में धन खर्च न करें। पढ़ाई में थोड़ी परेशानी होगी। खानपान में संयम रखें। नसों में खिंचाव और दर्द की शिकायत हो सकती है।

धनु

आज कार्यक्षेत्र में आपका मन नहीं लगेगा। निजी मामलों को लेकर बाहरी लोगों से सलाह न लें। शत्रु आपके विरुद्ध सक्रिय रहेंगे। व्यवसाय में बड़ी डील को लेकर परेशानी हो सकती है। योग और व्यायाम करने से आप स्वस्थ रहेंगे।

मकर

आज व्यवसाय को लेकर बड़ा निर्णय ले सकते हैं। अविवाहित लड़कियों का विवाह तय हो सकता है। मीडिया से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष रूप से शुभ है। मांगलिक कार्यक्रमों में सम्मिलित हो सकते हैं।

कुंभ

आज आप निर्णय लेने में थोड़ी बहुत चूक कर सकते हैं। पति-पत्नी के बीच संबंधों में दबाव महसूस होगा। समय रहते हुए मामलों को सुलझा लें। जरूरी काम लंबित हो सकते हैं। दूसरों के काम में कमियां न निकालें।

मीन

आज कारोबारियों के लिए दिन बहुत शुभ है। नौकरीपेशा लोगों को आधिकारिक यात्रा करनी पड़ सकती है। समाज में आपकी योग्यता की प्रशंसा होगी। कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन में सुधार होगा। कम समय में उच्चतम गुणवत्ता का काम करेंगे।

Ballia Tak on WhatsApp

Comments

Post A Comment

Popular Posts