आज का राशिफल। 21 सितंबर, 2023

On

मेष

आज आपका वजन बढ़ा है तो योग्य चिकित्सक या पोषण विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें। ज्यादा सोच-विचार करने के कारण तनाव में आ सकते हैं। प्रेमी जोड़ों को परिवार के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। गूढ़ ज्ञान-विज्ञान को लेकर काफी जिज्ञासु रहेंगे।

यह भी पढ़े - Aaj Ka Rashifal, 24 July 2024: कर्क राशि वालों को नौकरी में मिल सकता है प्रमोशन, यहां पढ़ें क्या कहते हैं आपके सितारे

वृष

आज अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। व्यवसाय में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। काफी दिनों से रुका हुआ काम पूरा होने से आपका मन शांत रहेगा। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। काम को आगे बढ़ाने के बेहतरीन अवसर मिलेंगे।

मिथुन

आज संतान को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। व्यापार में बड़ी व स्थायी पार्टनरशिप हो सकती है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ने वाली है। जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर अवश्य करें। जिससे आपको और भी अच्छे आइडियाज मिलेंगे।

कर्क

आज अपनी प्रतिभा को निखारने का प्रयास करेंगे। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रेम संबंधों में कड़वाहट हो सकती है। संपत्ति की खरीदी में परेशानियों का सामना कर पड़ सकता है। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध न करें।

सिंह

आज परिजनों के साथ अपने संबंध अच्छे रखें। यात्रा के दौरान असुविधा होने की संभावना बन रही है। बेरोजगार लोग जॉब को लेकर थोड़े चिन्ताग्रस्त रहेंगे। सोशल मीडिया पर आप काफी सक्रिय रहने वाले हैं।

कन्या

आज नजदीकी मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में जोखिम लेना चाह रहे हैं तो दिन बेहद शुभ है। व्यापारिक डील के लिए समय बहुत अच्छा है। आपकी तार्किक क्षमता की लोग प्रशंसा करेंगे। बुद्धिमान लोगों का सानिध्य प्राप्त होगा।

तुला

आज का दिन आपके लिए काफी शुभ रहने वाला है। मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। बोलते समय अपने शब्दों में नियंत्रण रखें। भोजन में शुद्धता और पौष्टिकता का ध्यान अवश्य रखें। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की आय बढ़ सकती है।

वृश्चिक

आज परिवार की जरूरतों का ध्यान रखें। भोग-विलास में आप धन खर्च करेंगे। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की आय बढ़ सकती है। कारोबार में नया प्रयोग करने के लिए दिन शानदार है। विवादित मामलों के सुलझने के योग बन रहे हैं।

धनु

आज आपको गलत मार्गों का चयन करने से बचना चाहिए। नजदीकी लोग आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं। इसीलिए आज गम्भीर विषयों पर चर्चा करने से बचें। छोटी-छोटी बातों को लेकर थोड़ा परेशान होना पड़ सकता है।

मकर

आज का दिन विशेष रूप से शुभ है। जोड़ों में दर्द और गठिया से पीड़ित जातकों के स्वास्थ्य में सुधार आयेगा। आपके व्यवहार से सभी लोग प्रसन्न रहेंगे। आयात-निर्यात संबंधी व्यवसाय से बड़ा लाभ अर्जित कर सकते हैं।

कुंभ

आज व्यावसायिक अनुबंधों के लिए दिन बेहद शुभ है। मध्यस्थता से कई अटके हुए मामलों का समाधान कर लेंगे। आपकी तर्कशक्ति दूसरों की समस्याओं का भी समाधान करने में मदद करेगी। पुराने मित्रों से अचानक मुलाक़ात हो सकती है।

मीन

आज धार्मिक कार्यों में आप काफी रुचि लेंगे। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर काफी सावधान रहेंगे। आपकी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने का अवसर प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है। दूसरों के साथ अपनी तुलना न करें।

Ballia Tak on WhatsApp

Comments

Post A Comment

Popular Posts