आज का राशिफल। 03 मार्च, 2024

मेष

आज आप किसी अटके हुए कार्य के कारण काफी परेशान हो सकते हैं। तनाव के कारण आप अपने काम पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। ऐसे लोगों से अपने मन की बातें शेयर न करें जो आपकी भावनाओं को उचित महत्व न देते हों।

यह भी पढ़े - आज का राशिफल : 15 अक्टूबर, इन जातकों को नौकरी में पदोन्नति की संभावना

वृष

आज यदि कहीं बाहर का भोजन ग्रहण कर रहे हैं तो सावधानी बरतें। स्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। आपको कुछ नया और रोमांचक करने का अवसर मिलेगा,जो भी काम शुरू करेंगे उसे सफलतापूर्वक अंजाम तक भी पहुंचा लेंगे।

मिथुन

आज दूसरों के साथ तालमेल बैठाने में कई बार थोड़ी परेशानी महसूस होगी। स्वयं की गलतियों को पहचानें और उसे दूर करने का प्रयास करें। जॉब में उच्चाधिकारी आपके प्रदर्शन से संतुष्ट रहेंगे। व्यवसाय की गति काफी अच्छी रहेगी।

कर्क

आज बिगड़े रिश्तों को सुधारने की दिशा में प्रयास कर सकते हैं। प्रेमी जन के साथ विवाह को लेकर चर्चा करेंगे। दोस्तों के साथ बाहर कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। पारिवारिक समस्याओं को लेकर आप थोड़ा संवेदनशील रहेंगे।

सिंह

आज बुद्धिमान लोगों की संगत प्राप्त होगी। सरकारी कार्य थोड़े उलझते हुए प्रतीत हो रहे हैं। संपत्ति के माध्यम से आपको धन लाभ भी हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। कारोबार में आर्थिक लाभ अपेक्षा से कम होगा।

कन्या

आज आप अपनी उपलब्धियों के कारण आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। परिजनों के साथ आप घूमने की योजना बना सकते हैं। आपको एक साथ कई शुभ समाचार सुनने को मिलेंगे। धार्मिक कार्यों में आप काफी सक्रिय रहेंगे।

तुला

आज शाम के समय पुराने दोस्तों से मिलकर के मन प्रसन्न होगा। आप किसी काम के अटकने के कारण थोड़े व्यथित हो सकते हैं। धैर्यवान बने रहें जल्द ही आपके सभी कार्य बनते नजर आएंगे। आय के नए स्रोत बनने की संभावना भी प्रबल है।

वृश्चिक

आज आप काफी प्रसन्न मुद्रा में रहेंगे। प्रेमी जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधने को लेकर योजना बना सकते हैं। पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा। नए कारोबारी संबंध विकसित हो सकते हैं। काम के साथ ही आप समाज को भी पर्याप्त महत्व देने वाले हैं।

धनु

आज दूसरों के काम की जिम्मेदारी बिल्कुल न लें। घर का माहौल शाम के समय अच्छा रहेगा। मैनेजमेन्ट से जुड़े हुए क्षेत्र में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आप जैसा चल रहा है बस उसे वैसा ही चलने दें। गुस्से पर नियंत्रण रखें।

मकर

आज रिश्तेदारों के साथ किसी आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। बच्चों की सफलता पर आपको गर्व की अनुभूति होगी। ऐश्वर्य और विलासिता के संसाधनों पर धन खर्च करेंगे। पुराने निवेश का लाभ आपको मिल सकता है।

कुंभ

आज आप नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोग परिवार के साथ क्वालिटी समय बिताना चाहेंगे। स्वजनों से खूब प्रेम व सत्कार मिलेगा। छात्रों के करियर को लेकर दिन बड़ा भाग्यशाली है। सभी जरूरी काम आप समय पर कर लेंगे।

मीन

आज बेरोजगार लोगों को नई नौकरी मिल सकती है। करियर को लेकर आप काफी उत्साहित और सकारात्मक रहेंगे। धार्मिक पूजा-पाठ में सम्मिलित हो सकते हैं। लोग आपको सुनना पसंद करेंगे। आपका व्यवहार सभी के प्रति बहुत उदार रहेगा।

Edited By: Ballia Tak

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Ballia Tak All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software