आज का राशिफल। 01 मार्च, 2024

मेष

आज नए व्यवसाय में आप निवेश कर सकते हैं। धन संबंधित परेशानियां सुलझ सकती हैं। रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए दिन शानदार है। दूसरों के दबाव में आकर काम न करें। अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे।

यह भी पढ़े - आज का राशिफल : 15 अक्टूबर, इन जातकों को नौकरी में पदोन्नति की संभावना

वृष

आज पारिवारिक जीवन काफी सामान्य रहेगा। अपने विचारों को सदैव सकारात्मक बनाए रखें। शाम के समय परिवार के साथ बहुत अच्छा समय बिताएंगे। आशा के अनुरूप परिणाम मिलने से मन हतोत्साहित हो सकता है।

मिथुन

आज प्रभावशाली लोगों के संपर्क में आएंगे। आगामी लक्ष्यों को लेकर थोड़े संशय में आ सकते हैं। संतान को लेकर मन अप्रसन्न हो सकता है। जॉब में उच्च पद प्राप्त हो सकता है। शिक्षा में आ रही परेशानियों का निवारण होगा।

कर्क

आज जिन लोगों का वजन बढ़ा हुआ है उनको स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। अपने काम में दूसरों का हस्तक्षेप न होने दें। ऐश्वर्य के साधनों पर आपका धन खर्च होगा। विवादों को समझदारी पूर्वक सुलझाने में सफलता मिलेगी।

सिंह

आज मनोरंजन में समय बीत सकता है। तकनीकी संबंधी परेशानियों का निवारण होगा। उत्साह और प्रसन्नता के समाचार प्राप्त होंगे। प्रेम संबंधों में निकटता बढ़ेगी। परिवार के हित को लेकर महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं।

कन्या

आज जॉब में आपके ऊपर काम का दबाव बढ़ेगा। पूर्व में लिए गए निर्णयों के कारण हानि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी पहचान अच्छी बनेगी। मन की चंचलता दूर होगी। आय में अचानक कमी आ सकती है। पार्टनर के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें।

तुला

आज आपका मन शांत रहेगा। धन संबंधित समस्या सुलझ सकती है। कीमती वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। आय के नए साधनों में वृद्धि होगी। भाग्य आपका भरपूर साथ देगा। अचानक आए खर्चों में कमी आएगी।

वृश्चिक

आज मानसिक रूप से अशांत महसूस करेंगे। दूसरों से अपनी तुलना न करें। इससे आपमें हीन-भावना घर कर सकती है। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। दौड़-धूप के कारण आपको समस्या होगी। शरीर में दर्द की शिकायत हो सकती है।

धनु

आज जॉब में काम का दबाव बढ़ने के बावजूद उसे अच्छी संभाल लेंगे। शेयर मार्केट के माध्यम से आपको धन लाभ हो सकता है। विपरीत लिंग के जातकों के प्रति आकर्षित रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त हो सकता है।

मकर

आज गृहस्थ जीवन सुखी रहेगा। अटके हुए काम तेजी से पूरे होंगे। इससे आपका मनोबल बढ़ेगा। घर की महिलाओं की सेहत का ध्यान रखें। आप सभी कार्य संभल कर करेंगे। व्यापार में सहकर्मियों पर विश्वास करें।

कुंभ

आज बेवजह की चर्चाओं और विवादों से दूर रहें। बुद्धि व विवेक से काम करने से आपको लाभ होगा। मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। सामाजिक क्रियाकलापों में आपकी गतिविधियां बढ़ेंगी। आप थोड़े अव्यावहारिक हो सकते हैं।

मीन

आज दिन की शुरुआत थोड़ी कमजोर रहेगी। सेहत थोड़ी कमजोर रहेगी। यात्रा के दौरान आपको परेशानी होने की आशंका है। विवाहेतर संबंधों को लेकर थोड़े असहज हो सकते हैं। टालमटोल की प्रवृत्ति के कारण काम बिगड़ सकते हैं।

Edited By: Ballia Tak

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Ballia Tak All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software