आज का राशिफल। 29 फरवरी, 2024

मेष

आज आपके व्यवहार से लोग काफी प्रसन्न रहेंगे जिसका लाभ आपको कार्यक्षेत्र में भी मिलेगा। जॉब में आपको पदोन्नति मिल सकती है। परिवार में किसी मांगलिक कार्य की रूपरेखा बन सकती है। व्यवसाय में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं।

यह भी पढ़े - आज का राशिफल : 19 अक्टूबर, इन जातकों के कुछ कार्य भी सिद्ध होंगे

वृष

आज ऋण चुकाने के लिए समय उपयुक्त है। घर और व्यवसाय दोनों को पूरा समय देंगे। दर्शनशास्त्र जैसे विषयों पर आपकी रुचि बढ़ सकती है। कानूनी अड़चनें दूर होने के योग बन रहे हैं। शासन का उत्तम सहयोग प्राप्त होगा।

मिथुन

आज ऑफिस में आपकी कार्यशैली पर सवाल खड़े हो सकते हैं। प्रिय व्यक्तियों से झगड़ा हो सकता है। मन में किसी गलती को लेकर आत्मग्लानि का भाव उत्पन्न होगा। शेयर और लाटरी से जुड़े कार्यों में निवेश से हानि हो सकती है।

कर्क

आज उच्च शिक्षा में अड़चने आ सकती हैं। माता का विशेष स्नेह प्राप्त होगा। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। जॉब में तालमेल बिठाना पड़ेगा। वैवाहिक कार्यक्रमों में आप सम्मिलित हो सकते हैं। आय के नए स्रोत विकसित होंगे।

सिंह

आज कार्यक्षेत्र में आपको महत्वपूर्ण कार्य करने पड़ेंगे। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। ससुराल पक्ष से संबंध मधुर रहेंगे। व्यावसायिक समस्याएं दूर होगी।

कन्या

आज आपको त्वरित प्रतिक्रिया देने से आपको बचना चाहिए। बेवजह के विवादों से दूर रहें। महत्वपूर्ण कार्य करते समय मन को शांत रखें। आपकी कोई कीमती वस्तु चोरी हो सकती है। मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय खराब है।

तुला

आज आर्थिक स्थिति में बड़े बदलाव हो सकते हैं। भोग-विलास में प्रवृत्त रहेंगे। बड़े-बुजुर्गों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आप अपने शौक वाले कार्य कर सकते हैं। अल्प मेहनत से अच्छा लाभ प्राप्त कर पाएंगे। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

वृश्चिक

आज कारोबारी यात्रा करनी पड़ेगी। जीवनसाथी के व्यवहार में रूखापन होगा। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना पड़ सकता है। ऑफिस में आपकी मेहनत को महत्व नहीं मिलेगा। एकाग्रता में कमी हो सकती है। महत्वपूर्ण कार्य लंबित हो सकते हैं।

धनु

आज कारोबार में लाभ-वृद्धि के योग बन रहे हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों के लिए समय शानदार है। नई जॉब की खोज पूरी होगी। नए प्रोजेक्ट्स को लेकर उत्साह होगा। लोग आपसे सलाह लेना पसंद करेंगे।

मकर

आज कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी। नई तकनीक और स्किल सीखने के लिए दिन बहुत अच्छा है। दूसरों से अपने मन की बातें शेयर न करें। नए प्रयोग कर सकते हैं। विवाह योग्य जातकों को मनोनुकूल विवाह संबंध मिल सकते हैं।

कुंभ

आज व्यापार में नए अनुबंध होने के योग बन रहे हैं। निवेश के लिए समय बहुत अच्छा है। उच्च अधिकारियों के संबंध मधुर होंगे। स्थायी संपत्ति खरीद सकते हैं। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है

मीन

आज जोखिम भरे निवेश से दूर रहें। बच्चों की जिद पर अंकुश लगाकर रखें। अपनी जिम्मेदारियों के प्रति लापरवाह हो सकते हैं। ऑफिस में सहकर्मियों से विवाद हो सकता है। व्यापार में बिक्री कम होगी। कुसंगति भारी पड़ सकती है।

Edited By: Ballia Tak

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Ballia Tak All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software