आज का राशिफल, 17 अप्रैल, 2024

On

मेष

आज विद्यार्थी पढ़ाई में लापरवाही कर सकते हैं। व्यर्थ के खर्चों पर रोक लगाएं। आज जीवनसाथी से परामर्श कर काम करना लाभकारी होगा। महंगी वस्तुओं की खरीदी कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में तनाव बढ़ने की आशंका है।

वृष

आज व्यवसाय में आपको पुराने अनुभवों का लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त समय दे सकते हैं। आज आप अपनी कार्यक्षमता को अच्छी तरह से परख भी सकते हैं। उच्च पदस्थ लोगों के बीच आपका सम्मान बढ़ेगा।

मिथुन

आज ससुराल पक्ष से संबंध मधुर रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आय-व्यय में उत्तम सन्तुलन बना रहेगा। मन की किसी दुविधा का निराकरण होगा। परोपकार के कार्यों में रुचि लेंगे। सरकारी जॉब कर रहे लोगों की आय बढ़ेगी।

यह भी पढ़े - आज का राशिफल, 05 मई, 2024

कर्क

आज नव उद्यमियों को शासन से सहयोग प्राप्त हो सकता है। भावुक होकर निर्णय करने से नुकसान होने की आशंका है। छोटे भाई-बहन को लेकर आप चिन्तित हो सकते हैं। किसी पर ज्यादा निर्भर होना ठीक नहीं है।

यह भी पढ़े - आज का राशिफल, 08 मई, 2024

सिंह

आज नजदीकी लोगों से गलतफहमी उभरेगी। कार्यक्षेत्र में बाधाएं आने की आशंका है। अधूरे कार्यों के कारण तनाव हो सकता है। आपका मन काफी अशान्त हो सकता है। दूसरों के कार्यक्षेत्र में आपको प्रभाव डालने से बचना चाहिए।

यह भी पढ़े - आज का राशिफल, 07 मई, 2024

कन्या

आज कार्यक्षेत्र की बाधाओं का निवारण होगा। अति आत्मविश्वास से बचने का प्रयास करें। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में आप रुचि लेंगे। वैवाहिक जीवन काफी सुखद रहेगा।

तुला

आज आप पुराने विवादों को सुलझा सकते हैं। अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की भावनाओं का ध्यान रखें। अपनी छुपी हुई प्रतिभा को विकसित करने का प्रयास करें। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। अपने कार्यों को दूसरों के साथ शेयर न करें।

वृश्चिक

आज बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपने करियर को लेकर थोड़ी असुरक्षा की भावना उत्पन्न हो सकती है। अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिये मेहनत करेंगे। बच्चों के व्यवहार पर नजर बनाए रखें।

धनु

आज कार्यक्षेत्र का तनाव आपकी मानसिक स्थिति को प्रभावित कर सकता है। परिवार में लोगों को नाराज न करें। अपने मत को किसी पर भी न थोपें। वरना आपके भावों को समझने के बजाय उल्टा अर्थ समझ सकते हैं।

मकर

आज व्यावसायिक यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी कार्यक्षमता पर सकारात्मक असर पड़ेगा। विरोधी आपसे आकर्षित रहेंगे। अपनी उपलब्धियों पर गौरवान्वित रहेंगे। कार्यक्षेत्र में उच्च पद मिल सकता है। आज काफी धार्मिक विचारों से प्रभावित हो सकते हैं।

कुंभ

आज आलस्य से आपको बचना चाहिए। परिवार में कलह हो सकती है। महिलाएं थोड़ी भावुक रहेंगी। राजनीति से जुड़े लोगों को सावधानी रखनी चाहिए। कानूनी मामले उलझ सकते हैं। किडनी के रोगियों को समस्या हो सकती है।

मीन

आज कार्यक्षेत्र में शानदार सफलता मिल सकती है। आईटी और सॉफ्टवेयर क्षेत्र से जुड़े लोगों को जॉब के बेहतरीन अवसर मिलेंगे। आपका मन काफी शान्त रहेगा। मनोरंजन पर धन खर्च करेंगे। छोटी बातों का बतंगड़ बनाने से बचें।

Ballia Tak on WhatsApp

Comments

Post A Comment