16 फरवरी, 2024, आज का राशिफल।

मेष

आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर पर आराम करने का विचार बना सकते हैं। परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। व्यावसायिक गतिविधियों में उन्नति होगी। जीवनसाथी आपके कार्यों में आपका साथ देगा।

यह भी पढ़े - 21 October Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें दैनिक राशिफल

वृष

आज आपके परिजनों में कुछ असंतोष हो सकता है। लोग आपकी बातों का बुरा न मानें इसके लिए आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। अपनी सोच को सकारात्मक बनाए रखें। अत्यधिक विचार-विमर्श आपके विचारों को प्रभावित कर सकता है।

मिथुन

आज शाम के समय आपकी कोई समस्या हल हो सकती है। व्यापार में शानदार डील मिलने की संभावना बन रही है। आपका चित्त शांत रहेगा। नए व्यापारिक साझेदार जुड़ सकते हैं। परिवार में सुख-समृद्धि रहेगी। छात्र नए विषयों के अध्ययन में रुचि लेंगे।

कर्क

आज पैतृक संपत्ति को लेकर मनमुटाव हो सकता है। किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप अपने व्यक्तिगत जीवन में न पड़ने दें। नए कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। परिवार में किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हो सकती है।

सिंह

आज नई कंपनी में जॉब या ट्रांसफर के लिए आवेदन कर सकते हैं। अपनी कार्यकुशलता बढ़ाने का प्रयास करें। अपने काम के प्रति एकाग्र रहें। धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों को लेकर अध्ययन करेंगे। कार्यक्षेत्र के माहौल में शांति रहेगी।

कन्या

आज अपनी समस्या को लोगों से शेयर न करें क्योंकि लोग मजाक बना सकते हैं। आपकी बातों को लोग कम महत्व देंगे। गृहस्थ जीवन में तनाव हो सकता है। जीवनसाथी के व्यवहार से कुपित हो सकते हैं। बेहतर होगा की आप थोड़े सतर्क रहें।

तुला

आज आय के नए स्रोत विकसित होंगे। अचानक धन प्राप्त होने से मन प्रसन्न रहेगा। ऋण कम करने में सफल होंगे। शाम को आपका मन कुछ विचलित हो सकता है। परिवार का माहौल आनंदमय रहेगा। अपने प्रेमी को खुश करने का भरसक प्रयास करेंगे।

वृश्चिक

आज किसी महत्वपूर्ण बैठक में सम्मिलित हो सकते हैं। जीवनसाथी आपके व्यवहार से काफी प्रसन्न रहेगा। गठिया के रोगियों का दर्द उभर सकता है। रुके हुए कार्य दोबारा शुरू हो सकते हैं। कार्य के प्रति आपके समर्पण की प्रशंसा होगी।

धनु

आज आपकी मेहनत सफल होगी। समय का भरपूर सदुपयोग करेंगे। प्रेमी जन आज काफी रोमांटिक मूड में हो सकता है। घर के वातावरण में प्रसन्नता रहेगी। बिना योजना के किसी नए कार्य को शुरू न करें।

मकर

आज मौसमी बीमारियों के कारण संक्रमण हो सकता है। कोर्ट-केस से जुड़े मामलों में कठिनाई आ सकती है। सरकारी नियमों की अवहेलना न करें। आपका स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा,लेकिन कुछ वाद-विवाद भी हो सकते हैं।

कुंभ

आज नई नौकरी के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। शरीर स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम वगैरह की तरफ रुचि लेंगे। लोग आपकी बातों से काफी प्रभावित रहेंगे। आपके व्यवहार में आत्मविश्वास और स्वाभिमान दोनों एक साथ व्यक्त होगा।

मीन

आज धन को लेकर कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति की संभावना है। दांपत्य संबंधों में जटिलता रहेगी। जब तक आपसे पूछा न जाए तब तक अपनी राय व्यक्त करने से बचें। आर्थिक समस्या परेशानी का कारण बन सकती है।

Edited By: Ballia Tak

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Ballia Tak All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software