आज का राशिफल, 09 जून, 2024

On

मेष

आज का दिन किसी विशेष घटना से आपको अवगत कराएगा। कारोबार में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति को लेकर कुछ चिंतित हो सकते हैं। परिजनों से अपने मन की बातें शेयर कर सकते हैं। आपसे लोग काफी प्रभावित रहेंगे।

वृष

आज अहंकारी व्यवहार के कारण कुछ नजदीकी लोग आपसे दूरी बनाने की कोशिश करेंगे। शाम के समय आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखद और सौहार्दपूर्ण रहेगा। कड़े और मजबूत निर्णय आप ले सकते हैं।

यह भी पढ़े - Aaj Ka Rashifal, 23 July 2024: मंगला गौरी पर इन राशियों को मिलेगा लाभ, यहां पढ़ें क्या कहते हैं आपके सितारे

मिथुन

आज विदेशों में जॉब के इच्छुक लोगों के लिए दिन काफी अनुकूल है। परिजनों के लिए आप कुछ उपहार खरीद सकते हैं। वैवाहिक जीवन काफी रोमांटिक रहेगा। फिल्म और अन्य ललित कलाओं से जुड़े लोगों की आय बढ़ सकती है।

कर्क

आज व्यवसाय में अपेक्षा के अनुसार परिणाम न मिलने से थोड़े मायूस हो सकते हैं,लेकिन इस बीच आप नया कुछ जानने की भी चेष्टा करते रहेंगे। मित्रों से आप अपने मन की बातें शेयर कर सकते हैं। संभव है की आपको परेशानियों का समाधान मिल जाए।

सिंह

आज किसी कार्यक्रम में सम्मिलित भी हो सकते हैं। भविष्य को लेकर भय उत्पन्न होने की संभावना है। आपको अपनी कार्यशैली में बदलाव लाना पड़ सकता है। जल्दबाजी में किए गए कार्य खराब हो सकते हैं। परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा।

कन्या

आज व्यवसाय में अपेक्षा से अधिक ग्राहकों का समर्थन मिलेगा। लोग आपके काम की प्रशंसा करेंगे। विरोध करने लोग भी आपके अनुकूल हो जाएंगे। सभी काम अच्छी गति से होते रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिल सकता है।

तुला

आज मानसिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। स्वतंत्र होकर काम करना पसंद करेंगे। सामाजिक हितों के कार्यों में आप भाग लेंगे। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। आय के नए स्रोत बन सकते हैं।

वृश्चिक

आज आपको अपना व्यवहार अच्छा रखना चाहिए। कार्यक्षेत्र में आपका मन नहीं लगेगा। आप अपने काम को बदलने का भी विचार कर सकते हैं। व्यवसाय में सहयोगियों के साथ धन को लेकर मतभेद हो सकते हैं।  

धनु

आज परिवार के लोग आपका काफी ध्यान रखेंगे। परिजनों के साथ कहीं घूमने की भी योजना बना सकते हैं,किंतु रात के समय वाहन चलाने से आपको बचना चाहिए। आप घर में काफी अच्छा समय बिताएंगे। प्रेमी जन से विवाह को लेकर चर्चा कर सकते हैं।

मकर

आज आंखों में दर्द की शिकायत हो सकती है। शोध कार्यों से जुड़े लोगों के लिए दिन काफी अच्छा है। घर में साधु-संतों का आगमन हो सकता है। किसी कानूनी मामले का बातचीत से समाधान निकल सकता है। जीवनसाथी आपकी काफी मदद करेगा।

कुंभ

आज ऐसे लोगों के सामने अपनी बात न रखें जो आपका सम्मान न करते हैं। लोग आपका अपमान कर सकते हैं। बिना मांगे किसी को सलाह न दें। कमीशन से जुड़े व्यवसाय में अच्छा लाभ हो सकता है। घर के रख-रखाव में धन खर्च होगा।

मीन

आज आप किसी अनावश्यक बात को लेकर परेशान रहेंगे। धार्मिक विषयों को लेकर आप काफी गंभीर रहेंगे। छात्रों को पढ़ाई में बाधा का सामना करना पड़ेगा। आप आराम करने के मूड में रहेंगे। बिगड़े रिश्तों को सुधारने पर काम कर सकते हैं।

Ballia Tak on WhatsApp
Tags

Comments

Post A Comment

Popular Posts