- Hindi News
- भारत
- जम्मू कश्मीर के कठुआ में आतंकी हमला, 5 जवान शहीद, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया शोक
जम्मू कश्मीर के कठुआ में आतंकी हमला, 5 जवान शहीद, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया शोक
By Ballia Tak
On
नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में सोमवार को एक आतंकवादी हमले में पांच सैनिकों के शहीद होने पर गहरा दुख व्यक्त किया है। रक्षा सचिव गिरधर अरमाने ने भी आतंकवादी हमले में जवानों के शहीद होने पर शोक व्यक्त किया है।
अरमाने ने अपने संदेश में कहा कि वह इस आतंकवादी हमले में जवानों की जान जाने से दुखी हैं और शोक संतन परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के प्रति जवानों की निस्वार्थ सेवा को हमेशा याद रखा जाएगा और उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। उल्लेखनीय है कि आतंकवादियों के घात लगाकर किए गए इस हमले में पांच जवान शहीद हो गए और पांच अन्य घायल हो गए।
Edited By: Ballia Tak
खबरें और भी हैं
Latest News
लखनऊ: चक्रवात से बदल सकता है मौसम, हल्की बारिश की संभावना
23 Oct 2024 10:25:38
लखनऊ: चक्रवात दाना के प्रभाव से गुरुवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश का मौसम बदल सकता है। बूंदाबांदी या हल्की बारिश...
स्पेशल स्टोरी
इन 5 जगहों पर मिलेगा नेचर ब्यूटी का मजा
27 Jun 2024 08:00:45
चिलचिलाती गर्मी के बाद अब मानसून आ रहा है. जहां बारिश होने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी....