दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में एक बार फिर तापमान में गिरावट दर्ज की गई

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में एक बार फिर तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आज सुबह राष्ट्रीय राजधानी का तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। इसके अलावा, उत्तर-प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आज से अगले दो दिनों तक बारिश का अनुमान है।

इन इलाकों में होगी बर्फबारी

यह भी पढ़े - एक और इंटरनेशनल फ्लाइट में बम की धमकी से मचा हड़कंप

बात करें पहाड़ी इलाकों की तो हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी का भी अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वोत्तर भारत के कई इलाकों में आज बारिश की उम्मीद है। हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में आज हल्की बारिश हो सकती है।

पश्चिमी विक्षोभ का हिमालय क्षेत्र में दिखेगा असर

वेबसाइट स्काईमेट वेदर ने जानकारी दी है कि आज पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र पर असर डालेगा, जिसकी वजह से अगले दो दिनों तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बारिश की संभावना है।

 
Edited By: Ballia Tak

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Ballia Tak All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software