- Hindi News
- भारत
- राजस्व प्रकरणों के निराकरण में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगीः कलेक्टर
राजस्व प्रकरणों के निराकरण में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगीः कलेक्टर
By Ballia Tak
On
ग्वालियर। राजस्व अधिकारियों का पहला काम राजस्व प्रकरणों का निराकरण करना है। सम्पूर्ण प्रदेश में 10 मार्च तक संचालित हो रहे राजस्व महाअभियान के तहत जिले में सभी राजस्व अधिकारी लंबित राजस्व प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करें। राजस्व प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरूद्ध दण्डात्मक कार्रवाई की जायेगी। यह बात कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने शनिवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में जिले के राजस्व अधिकारियों और समस्त पटवारियों की बैठक में कही। राजस्व महाअभियान की समीक्षा के लिये आयोजित इस बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश चंदेल, एडीएम टीएन सिंह, एसडीएम अशोक चौहान, विनोद सिंह, नरेश गुप्ता, संयुक्त कलेक्टर संजीव जैन सहित तहसीलदार एवं जिले के समस्त पटवारीगण उपस्थित थे।
Edited By: Ballia Tak
खबरें और भी हैं
Latest News
लखनऊ: चक्रवात से बदल सकता है मौसम, हल्की बारिश की संभावना
23 Oct 2024 10:25:38
लखनऊ: चक्रवात दाना के प्रभाव से गुरुवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश का मौसम बदल सकता है। बूंदाबांदी या हल्की बारिश...
स्पेशल स्टोरी
इन 5 जगहों पर मिलेगा नेचर ब्यूटी का मजा
27 Jun 2024 08:00:45
चिलचिलाती गर्मी के बाद अब मानसून आ रहा है. जहां बारिश होने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी....