भारत ने पुरूषों की केनोए युगल 1000 मीटर स्पर्धा में कांस्य जीता 

On

हांगझोउ। भारत के अर्जुन सिंह और सुनील सिंह सालाम ने एशियाई खेलों में मंगलवार को पुरूषों की केनोए 1000 मीटर युगल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता । भारतीय जोड़ी ने 3 : 53 . 329 सेकंड का समय निकालकर तीसरा स्थान हासिल किया।

एशियाई खेलों के इतिहास में केनोए में भारत का यह दूसरा ही पदक है । भारत के सिजि सदानंदन और जॉनी रोमेल ने इससे पहले 1994 में हिरोशिमा खेलों में इसी स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था।

यह भी पढ़े - Kargil Vijay Diwas 2024: प्रधानमंत्री मोदी का कल कारगिल दौरा, शिंकुन ला सुरंग परियोजना का करेंगे पहला विस्फोट 

उजबेकिस्तान के शोखमुरोद खोलमुरादोव और नूरिस्लोम तुखतासिन ने स्वर्ण पदक जीता जबकि कजाखस्तान के तिमोफे येमेलयानोव और सर्जेइ येमेलियानोव को रजत पदक मिला।

Ballia Tak on WhatsApp

Comments

Post A Comment

Popular Posts