Bihar News: देवर-भाभी में चल रहा था अफेयर, परिजनों ने पकड़ा रंगे हाथ.

Bihar News : पूर्णिया में देवर-भाभी ने अवैध संबंधों के चलते जहर खा लिया। उन्हें परिवार के लोगों ने शनिवार को आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया था। इसके चलते उन्होंने कीटनाशक पीकर घटना को अंजाम दे दिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें जीएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराय, जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि अनीषा कुमारी की डेढ़ साल पहले रामानुज कुमार से शादी हुई थी। रामानुज मजदूरी करता है। पिछले एक साल से अनीषा का अफेयर अपने देवर नितेंद्र कुमार से चल रहा था। जैसे ही उन्हें अफेयर की भनक लगी। दोनों को डांट-डपटकर कर मामला सुलझा दिया गया।

यह भी पढ़े - जूनियर डॉक्टरों का आंदोलन, सोमवार को सीएम के साथ बैठक पर संदेह

शनिवार सुबह दोनों को एक साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। घर वालों ने इस पर जताई। इसी से नाराज होकर दोनों ने एक साथ केले के पेड़ में रखे जाने वाले जहरीले कीटनाशक दवा खा ली। इसके बाद दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी। दोनों की नाजुक हालत को देखते हुए आनन-फानन में जीएमसीएच पूर्णिया में एडमिट कराया गया, जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों का इलाज कर रहे जीएमसीएच पूर्णिया के इमरजेंसी वार्ड के डॉक्टर ने बताया कि दोनों ने जहरीले कीटनाशक का सेवन किया है। दोनों की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। दोनों को चिकित्सकों की कड़ी निगरानी में रखा गया है।

Edited By: Ballia Tak

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Ballia Tak All Rights Reserved.
Powered By Vedanta Software