आज का इतिहास: आज ही के दिन फ्रांस ने रोम पर किया कब्जा, जानें 11 फरवरी की प्रमुख घटनाएं

On

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 11 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है। 1613-मुग़ल शासक जहांगीर ने ईस्ट इंडिया कंपनी को सूरत में कारखाना लगाने की अनुमति दी। 1798-फ़्रांस ने रोम पर कब्ज़ा किया।

1814-यूरोपीय देश नॉर्वे ने स्वतंत्रता की घोषणा की। 1826-लंदन यूनिवर्सिटी की स्थापना 'यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन' के नाम से की गई। 1916-एमा गोल्डमैन को बर्थ कंट्रोल पर भाषण देने के लिए गिरफ़्तार किया गया। 1919-फ्रेडरिक एबर्ट जर्मनी के राष्ट्रपति चुने गये। 1922-चीन को स्वतंत्रता दिलाने के लिए नौ देशों ने वाशिंगठन में एक संधि पर हस्ताक्षर किये। 

1931-भारतीय सिद्धांतकार, साहित्यिक आलोचक और विद्वान गोपी चंद नारंग का जन्म। 1933-गांधी जी के हरिजन वीकली का प्रकाशन शुरू हुआ था। 1942-प्रसिद्ध समाजसेवी जमनालाल बजाज का निधन। 1944-जर्मन सेना ने इटली के अप्रिलिया पर दोबारा क़ब्ज़ा किया। 1950-भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ राव इन्द्रजीत सिंह का जन्म। 1959-भारतीय क्रिकेटर वीनू माकंड ने अपना आखिरी टेस्ट वेस्टइंडीज के ख़िलाफ़ दिल्ली में खेला। 1963-अमेरिका ने इराक की नयी सरकार को मान्यता दी। 1964-ताइवान ने फ़्रांस के साथ अपने राजनीतिक संबंध समाप्त किये। 

1974-मोहम्मदउल्ल बांग्लादेश के राष्ट्रपति निर्वाचित। 1975-ब्रिटिश कंजरवेटिव पार्टी की प्रथम महिला नेता के रूप में मागरेट थैचर का निर्वाचन 1977-भारत के पाँचवे राष्ट्रपति फ़ख़रुद्दीन अली अहमद का निधन। 1979-ईरान के प्रधानमंत्री ने इस्तीफ़ा दिया, ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खमैनी का सत्ता पर क़ब्ज़ा। 1987-अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया। 1990-दक्षिण अफ़्रीका के अश्वेत नेता नेल्सन मंडेला 28 वर्षों बाद जेल से रिहा किये गए। 1997-भारतीय खगोल भौतिकविद जयंत वी नार्लीकर 1996 के यूनेस्को के 'कलिंग पुरस्कार' से सम्मानित। 

1998-आपरेशन बीच के तहत अंडमान के एक द्वीप में अंतर्राष्ट्रीय गिरोह के 6 सदस्य मारे गए और 74 गिरफ़्तार हुए। 1999-चीन द्वारा रूस से 20 सुखोई लड़ाकू विमान ख़रीदने की घोषणा। 2003-डोप टेस्ट में पकड़े जाने पर शेन वार्न स्वदेश लौटे। 2005-पाकिस्तान में भारी वर्षा के कारण बांध ढहा, 100 से अधिक मरे। 2008-रुस के प्रधानमंत्री विक्टर जुबकोव दो दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे। 

2009-असमिया के प्रसिद्ध लेखक डॉ. लक्ष्मी नन्दन बोरा को सरस्वती सम्मान देने की घोषणा हुई। 2010-भारत के परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष श्रीकुमार बनर्जी और ब्रिटिश उच्चायुक्त रिचर्ड स्टाग ने भारत-ब्रिटेन असैन्य परमाणु करार संबंधी संयुक्त घोषणा पर हस्ताक्षर किए। 2013-रूस के कोमी क्षेत्र में विस्फोट में 18 मजदूर मारे गये। 2018-सारातोव एयरलाइन्स का विमान 703 रूस में दुर्घटनाग्रस्त, जिसमें 71 लोगों की मौत। 2022-जानेमाने भारतीय फ़िल्म निर्देशक रवि टंडन का निधन। 

Ballia Tak on WhatsApp

Comments

Post A Comment

Popular Posts