आज का इतिहास: आज ही के दिन मुक्केबाज मुहम्मद अली का हुआ जन्म, जानें 18 जनवरी की प्रमुख घटनाएं

On

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 18 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है। 1930-रवीन्द्रनाथ टैगोर ने महात्मा गांधी के साबरमती आश्रम की यात्रा की। 1942-मुक्केबाज़ मुहम्मद अली का जन्म।

1947-प्रसिद्ध भारतीय गायक और अभिनेता कुंदन लाल सहगल का जालंधर में निधन। 1959-महात्मा गांधी की सहयोगी मीरा बेन (मैडलिन स्लैड) ने भारत छोड़ा। 1962-अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया। 1972-क्रिकेट खिलाड़ी विनोद काम्बली का जन्म। 

1976-फ्रांस ने जासूसी के आरोप में 40 सोवियत अधिकारियों को देश से निष्कासित किया। 1986-दक्षिण यमन की राजधानी अदन में जबरदस्त संघर्ष शुरू होने पर विदेशी नागरिक भागने लगे। 1989-चेकोस्लोवाकिया में लाखों लोगों ने आज़ादी सच्चाई और मानवाधिकार के समर्थन में प्रदर्शन किया। 1997-'नफीसा जोसेफ़' 'मिस इंडिया' बनीं।

2001-लारेंट काविला की हत्या के बाद उसके पुत्र ने कांगों की सत्ता संभाली। 2002-संयुक्त राज्य अमेरिका भारत को अत्याधुनिक हथियार देने को राजी, कॉलिन पावेल ने कहा कि पाक आतंकवादियों की सूची पर कार्रवाई करे तभी भारत वार्ता करेगा। 2003-हिन्दी भाषा के प्रसिद्ध कवि और लेखक हरिवंश राय बच्चन का निधन। 2004-भारत ने क्रिकेट की एकदिवसीय श्रृंखला में आस्ट्रेलिया को 19 रनों से हराया। 

2005-सुप्रीम कोर्ट ने सांसदों को पेट्रोल पम्प आवंटित नहीं करने की सिफ़ारिश की। 2006-संयुक्त राज्य अमेरिका में इच्छा मृत्यु पर सुप्रीम कोर्ट ने मुहर लगायी। 2007-विश्व की सबसे वृद्ध महिला जूली विनफ़्रेड बर्टरंड का कनाडा में निधन। 2008-जॉर्ज क्लूने को संयुक्त राष्ट्र के शांतिदूत बनाये गये। 2009-सौरभ गांगुली को 'बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन' ने सोने के बैट से सम्मानित किया। 

2013-भारतीय सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री दुलारी का निधन। 2020-झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) के नए अध्यक्ष चुने गये। उन्होंने विपक्षी बीवीपी राव को 34-18 वोटों के अंतर से हराया। 

Ballia Tak on WhatsApp

Comments

Post A Comment

Popular Posts