- Hindi News
- छत्तीसगढ़
- जिले के 21 युवाओं का अग्निवीर के लिए हुआ चयन
जिले के 21 युवाओं का अग्निवीर के लिए हुआ चयन
रायपुर । भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए युवाओं में अपार उत्साह है। वर्ष 2023 के अग्निवीर भर्ती के परिणाम हाल ही में घोषित किए गए है। जिसमें रायपुर जिले के 21 युवाओं का चयन किया गया है। चयनित युवाओं को जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित भी किया गया। चयनित युवाओं को स्कूलों व ग्राम पंचायतों में पहुंचकर युवाओं को उत्साह वर्धन करने और अधिक से अधिक युवाओं को ऑनलाईन पोर्टल में भर्ती के लिए फॉर्म जमा कराने का आग्रह किया। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा जिले के युवाओं को जांजगीर-चांपा में हुए भर्ती प्रक्रिया के लिए बस सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। साथ ही मार्गदर्शन भी दिया गया था। और उन्हें भर्ती संबंधित पूरी जानकारी प्रदान की गई थी। रायपुर जिले के तिल्दा तहसील के ग्राम चांपा निवासी 20 वर्षीय श्री प्रशांत वर्मा का भारतीय थल के अग्निवीर के लिए चयनित किया गया है। प्रशांत ने कम उम्र में ही अग्निवीर भर्ती में सफलता हासिल कर ली है। वे बताते हैं कि लगभग दो साल से वे अग्निवीर भर्ती के लिए तैयारी कर रहे थे। उन्हें गांव के लोग ही भर्ती में शामिल होने के लिए हौंसला देते थे और प्रेरित करते थे। साथ ही उन्हें लंबे समय से फौज में भर्ती होकर देश सेवा का जुनून था। परिवार के लोगों को भी प्रशांत से काफी उम्मीद थी और कड़ी मेहनत एवं लगन की वजह से प्रशांत को सफलता मिली।